Alia Bhatt on Ranbir Kapoor: हाल में बी-टाउन के क्यूट कपल कहे जाने वाले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसके अलावा रणबीर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले महीने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसी बीच आलिया भट्ट भी अपनी ननद और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के चैट रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee with Karan 8) में नजर आईं। जहां उन्होंने अपने पति रणबीर से जुड़ी कई बातें की। साथ ही एक्ट्रेस ने करण जौहर के एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि निर्माता की बोलती ही बंद हो गई। दरअसल, शो में पहुंची दोनों एक्ट्रेसेस के पति बड़े स्टार्स हैं। इसको लेकर करण ने पूछा, ‘क्या उनको हैंडल करने में कोई दिक्कत आती है’?
Karan Johar ने Alia और Kareena से पूछा ऐसा सवाल
करण ने इशारों में पूछा, ‘उनके पति साथ काम करने वाली किसी दूसरी एक्ट्रेसेस की ओर आकर्षित नहीं होते या उन लोगों को भी ऐसा नहीं लगता क्या’? करण के इस सवाल का जवाब आलिया ने कुछ ऐसा दिया कि निर्माता-निर्देशक की बोलती बंद हो गई। करण जौहर ने पूछा, ‘आप दोनों शादीशुदा हैं और दोनों की शादियां सफल भी हैं। क्या इंडस्ट्री में काम करने वालों स्टार्स की पत्नी होना मुश्किल है? क्योंकि ये एक ऐसा काम है जहां हर वक्त सबकी नजरें आप पर रहती हैं। यहां आम प्रोफेशन से ज्यादा भटकने के चांस होते हैं तो आप घर आते ही क्या दिमाग चलाती हैं? जैसे अपने हसबैंड्स के बारे में कोई राय बनाना’?
यह भी पढ़ें: Box Office Report: 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची Salman की Tiger 3, पांचवें दिन हुई महज इतनी कमाई
Alia Bhatt ने कर दी Karan Johar की बोलती बंद
करण के इन सवालों का आलिया ने जवाब देते हुए कहा, ‘क्या मतलब है आपका’? इसके बाद उन्होंने अपनी ननद करीना को समझाते हुए कहा, ‘मुझे लगता है करण कह रहे हैं कि हमारे पति दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ एक्टिंग करते हैं तो तुम लोग जलते हो’। इसके बाद करण कहते हैं, ‘ये जलन पतियों को भी होती है’, जिस पर आलिया कहती हैं, ‘Eww… ये सब पेज 3 की बातें हैं। अब रेडिट पर ये थ्रेड चलेगा। जलन नहीं होती है। हमारी शादी इंसानों से हुई है और उनकी शादी हमसे हो चुकी है’।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines