Alia Bhatt On Mahesh And Soni Razdan Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती है।
इन दिनों आलिया का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पिता महेश और मां सोनी राजदान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करते हुई नजर आ रही हैं। आलिया की इस बात पर कई सारे यूजर उनसे सहमत नहीं हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।
महेश और सोनी के रिश्ते पर आलिया भट्ट ने दी अपनी राय
बता दें कि आलिया भट्ट ने फिल्म कंलक की शूटिंग के दौरान अपने पिता महेश और सोनी राजदान के अफेयर को खुलकर बात की। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने महेश और सोनी के रिश्ते पर अपनी राय दी है। आलिया ने बताया कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से उनके पिता महेश और सोनी राजदान का एक साथ होना मुमकिन हो पाया है।
पहले से शादुशादी थे महेश भट्ट
बात दें कि महेश भट्ट जब सोनी राजदान से मिले तो पहले से शादुशादी थे और इससे उनके दो बच्चे भी थे। महेश भट्टी की पहली पत्नी किरण से उनकी बेटी पूजा और बेटा राहुल था। बताते चलें कि पूजा और राहुल आज भी महेश के साथ ही रहते हैं और आलिया के साथ भी उनका अच्छा रिश्ता हैं।
मेरे पिता मेरी मां से मिले क्योंकि उनका अफेयर था- आलिया
साथ ही इस इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस आलिया से उनके परिवार और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स और बेवफाई पर कई सवाल पूछे गए थे। तब इन सबका जवाब देते हुए आलिया ने कहा था कि ‘मेरे पिता मेरी मां से मिले क्योंकि उनका अफेयर था।
मैं जीवन के बारे में उतनी काली और सफेद नहीं हूं, जीवन में कभी-कभी चीजें किसी कारण से होती हैं। बेशक, आप बेवफाई का प्रचार नहीं करना चाहेंगे और मैं इसका प्रचार नहीं करती लेकिन मैं इंसानों को समझती हूं। यह हमेशा इतना आसान नहीं होता है और यह कुछ ऐसा है जो बहुत फेमस है।’
हर जगह पर बेवफाई बहुत फेमस है- आलिया
इतना ही नहीं बल्कि इस मुद्दे पर आलिया ने आगे कहा कि- ‘हर जगह पर बेवफाई बहुत फेमस है और इसे जज करने से अच्छा है इसे आप समझें। इसे आप दूसरे तरीके से देखें और आप यह नहीं कह सकते कि यह अब ये नहीं है।
इसलिए इसे समझने की कोशिश करें, इसे अलग तरीके से देखें या इससे असहमत हों लेकिन इस पर सवाल नहीं पूछें’ इसके बाद से आलिया भट्ट को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं और कुछ लोगों ने कहा है कि ‘जिस दिन रणबीर ऐसा करेगा उस दिन आपको कैसा लगेगा।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines