Alia Bhatt Ranveer Singh Ramp walk: आलिया के साथ रैंप पर उतरें रणवीर सिंह, एक्टर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हो रहा वायरल

Alia Bhatt Ranveer Singh Ramp walk: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।वहीं, अब दोनों सितारें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के द ब्राइडल कॉट्युर शो में शोस्टॉपर बने हैं। फैंस को […]

---विज्ञापन---

Alia Bhatt Ranveer Singh Ramp walk: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।

वहीं, अब दोनों सितारें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के द ब्राइडल कॉट्युर शो में शोस्टॉपर बने हैं। फैंस को दोनों सितारों का लुक बेहद पसंद आ रहा है।

Alia Bhatt Ranveer Singh ने किया रैंप वॉक

दरअसल, बीती रात मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक शो का आयोजन किया था। इस इवेंट में कई सितारें ने शिरकत की। इस समारोह में आलिया ने मनीष मल्होत्रा का ही डिजाइन किया हुआ सिल्वर रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह लंबे दुपट्टे और मैचिंग ज्वैलरी के साथ बिल्कुल दुल्हन की तरह लग रही थीं। एक्ट्रेस का लुक फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, रणवीर सिंह ने इस इवेंट में शेरवानी और जैकेट पहनी थी।

रणवीर का हौंसला बढ़ाने पहुंची दीपिका पादुकोण

दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रैंप पर वॉक किया और साथ में पोज भी दिया। वहीं, इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। बता दें कि दोनों जल्दी ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाले हैं। वहीं, रणवीर का हौसला बढ़ाने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी उनकी मां अंजू भवनानी के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं।

रणवीर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हो रहा वायरल

बताते चलें कि इवेंट में दीपिका ने वाइट साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहना था। वहीं, जैसे ही रणवीर रैंप पर आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। साथ ही वह दीपिका के पास आए और उनके गाल पर किस किया। इतना ही नहीं बल्कि रणवीर ने भी अपनी मां के पैर छुए और करण को भी नमस्ते किया।

इन सितारों ने इवेंट में लगाएं चार चांद

बता दें कि इस इवेंट में दीपिका, आलिया और रणवीर के अलावा करण जौहर, काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी भी शामिल हुईं। साथ ही शो में करण के पहुंचने के बाद उन्होंने काजोल और दीपिका को गले लगाकर मुलाकात की। कई वीडियो में शो में जान्हवी कपूर (janhvi Kapoor), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), अंशुला कपूर और नोरा फतेही भी नजर आईं है। साथ ही इवेंट में रिद्धि डोगरा और नुसरत भरूचा ने भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींचा। इवेंट में सभी सितारें बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

First published on: Jul 21, 2023 01:57 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें