Alia Bhatt Heartfelt Note On Soni Razdan Birthday: आलिया भट्ट अपनी मां के बहुत क्लोज हैं। आलिया की मां सोनी राजदान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आलिया और उनकी बहन शाहीन का अपनी मां के साथ खूबसूरत सा रिश्ता साफ-साफ झलकता है। दोनों किसी न किसी खास मौके पर साथ नजर आती हैं और फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर सोनी राजदान को आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने भी शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान आलिया भट्ट ने अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए खास पोस्ट लिखा है।
यह भी पढ़ें: Animal के बाद Ranbir Kapoor एक्टिंग से लेंगे संन्यास, आखिर क्या है इसकी असली वजह?
शेयर की पुरानी फोटो
25 अक्टूबर को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां सोनी राजदान की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो लेटेस्ट लग रही है, जिसमें वह अपनी मां के साथ बैठी हैं और हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ आलिया ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है।
लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट
आलिया ने लिखा, ‘आपके बर्थडे पर मैं अपने जन्मदिन को याद करती हूं… मैंने पूरी पार्टी आपकी गोद में बैठकर बिताई थी, क्योंकि मैं उस बड़े से गॉडजिला से बहुत डरती थी, जिसे पाने के लिए मैंने आपको दीवार पर चढ़वा दिया था… लेकिन फिर भी मैं पूरी तरह से संतुष्ट और खुश दिखी और स्पष्ट रूप से वहां कोई जगह नहीं है जहां मैं रहना चाहती हूं… जन्मदिन मुबारक हो मां… हम आपके बिना कुछ भी नहीं होंगे… हम हर दिन हर एक मिनट के लिए आपके आभारी हैं…मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। ‘
सोनी राजदान ने किया रिएक्ट
बेटी की पोस्ट पर सोनी ने कमेंट में लिखा, ‘थैंक यू माई लव, मेरी जिंदगी की रोशनी और मेरा सबकुछ हो तुम…मेरी गोद हमेशा तुम्हारी है और मेरा प्यार भी।’ इसके अलावा नीतू कपूर ने समधन को जन्मदिन की बधाई दी और शाहीन भट्ट ने भी अपनी मां को हैप्पी बर्थडे कहा।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines