हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आलिया भट्ट-करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर रख दी ऐसी डिमांड, हर कोई हुआ हैरान

विज्ञापन
Alia Bhatt-Kareena Kapoor

Alia Bhatt-Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अपने पोस्ट के जरिए दोनों ही एक्ट्रेस फैंस को अपड़ेट करती रहती है।

वहीं, अब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में दोनों ही एक्ट्रेस नजर आ रही है और दोनों ही बेहद खूबसूरत भी लग रही है, लेकिन इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने जो कैप्शन लिखा है वो हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ही नहीं 2023 में इन एक्टर्स ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ‘गदर’, एक की फिल्म तो बन गई 500 करोड़ी!

विज्ञापन

आलिया भट्ट-करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर की ये डिमांड

दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक कुछ फोटोज शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि क्या यह और बेहतर हो सकता है? क्या कोई हमें साथ में किसी फिल्म में कास्ट कर सकता है? हालांकि हम अपना ज्यादातर समय सेट पर विचार-विमर्श करने में बिता सकते हैं।

करण जौहर ने किया ये कमेंट

वहीं, अब इस पोस्ट पर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कमेंट किया है। करण ने लिखा कि इस कास्ट के साथ हमें फिल्म बनानी होगी। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक फैन ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आलिया+करीना= ब्लॉकबस्टर फिल्म। वहीं, एक और फैन ने कमेंट किया बेबो और रानी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी तो फॉयर। इस तरह के कमेंट्स फैंस इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

आलिया भट्ट की फिल्में

इसके साथ ही अगर आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई। वहीं, अगर करीना कपूर की बात करें तो दो बच्चों की मां बनने के बावजूद करीना कपूर बेहद फिट है और उनकी फिल्में भी फैंस को बेहद पसंद आती है। एक्ट्रेस की बीते साल फिल्म आई थी लाल सिंह चढ्ढा जिसे लोगों ने पसंद किया। वहीं, अब एक्ट्रेस फिल्म वीरे दी वेडिंग 2 को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola