Alia Bhatt in Kashmir: मां बनने के 4 महीने बाद फिल्म की शूटिंग पर लौट आई हैं आलिया भट्ट ! खास बात ये है कि शूटिंग पर वो अपने साथ नन्ही-सी बेटी राहा को भी ले गई हैं। मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलीना से आलिया भट्ट ने उड़ान भरी है और वो अगले 10 दिनों तक कश्मीर में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग करेंगी।
कश्मीर की बर्फबारी में शूटिंग…
आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। आलिया ने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहन रखा है। आपको बता दें कि कश्मीर में इन दिनों काफी बर्फबारी हो रही है और वहां करण जौहर अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एक गाना शूट करने निकले हैं।
शूटिंग लोकेशन पर मम्मी के साथ होंगी राहा…
इस सॉन्ग में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बर्फ के बीच रोमांस करते दिखेंगे। वहीं सबसे ज्यादा ताज्जुब की बात ये है कि इतनी बर्फबारी में आलिया अपनी 4 महीने की बेटी को लेकर कश्मीर रवाना हुई हैं। आलिया की बेटी राहा भी कश्मीर में शूटिंग लोकेशन पर अपनी मम्मी के साथ मौजूद होंगी।
रणवीर सिंह भी पहुंचे कश्मीर
आपको बता दें कि 1 मार्च से रणवीर सिंह और आलिया की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। करण जौहर, रणवीर सिंह और क्रू के दूसरे मेंबर्स पहले ही कश्मीर पहुंच गए थे। बुधवार सुबह रणवीर सिंह को फंकी लुक में कश्मीर रवाना होते हुए देखा गया था। एयरपोर्ट पर रणवीर ने ओवर साइजज्ड जैकेट और शेड्स में नजर आए।
राहा को लेकर उत्साह…
आलिया भट्ट भी करीब दस बजे कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। आलिया बेटी के प्राइवेट जेट से कश्मीर गईं। इस बार फिल्म के क्रू मेंबर्स खासे उत्साहित हैं, क्योंकि सेट पर आलिया की बेटी भी मौजूद होंगी। सूत्रों की मानें तो सभी लोग सेट पर राहा को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। करण सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं, क्योंकि उन्हें राहा के साथ बहुत कम वक्त बिताने को मिला है।
फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग…
इससे पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर कश्मीर की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो बर्फ के बीच नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है, ‘हमारी फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, जिसे मैं 7 साल बाद डायरेक्ट कर रहा हूं। गाना जो मेरे सबसे प्रिय फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि है। इससे ज्यादा क्या कहूं।’ वीडियो में फिल्म के क्रू मेंबर्स एक हवाई जहाज में बैठे नजर आ रहे हैं।
शिफॉन साड़ी में नजर आएंगी आलिया…
करण जौहर की इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं, जबकि धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक जिस गाने की शूटिंग के लिए टीम कश्मीर गई है, वह गाना यश चोपड़ा को समर्पित होगा और करण की फिल्म के इस गाने में आलिया बर्फ के बीच शिफॉन साड़ी में नजर आएंगी।
नैनीज रखेंगी राहा का ख्याल…
मां बनने के बाद आलिया भट्ट पहली बार आउटडोर शूटिंग के लिए निकली हैं। इस बार वो अकेली नहीं , नन्ही-सी बेटी राहा कपूर के साथ हैं। जाहिर है कि आलिया अपने साथ बेटी की नैनीज भी ले गई हैं, जो शूटिंग में बिजी आलिया की बेटी का ध्यान रखेंगी।
डेटिंग, शादी और आलिया की प्रेग्नेंसी…
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कई सालों तक डेटिंग की। इसके बाद 14 अप्रैल 2022 को गुपचुप तरीके से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में प्राइवेट वेडिंग की थी। वहीं जून, 2022 में आलिया ने खुशखबरी सुना दी कि वो मां बनने वाली हैं। जिसके बाद तरह-तरह की बातें होनी शुरू हो गई थीं। लोगों ने ये तक कह दिया था कि प्रेग्नेंसी की वजह से रणबीर-आलिया ने आनन-फानन में शादी की। इसके बाद 6 नवंबर, 2022 में ही एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया था।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines