रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के कई क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई हसीनाओं को डेट करने के बाद रणबीर कपूर अब आलिया भट्ट के साथ सेटल हो चुके हैं। कपल की एक क्यूट बेटी भी है, जो पैपराजी और फैंस की आंखों का तारा बन चुकी है। इन सबके बीच अब रणबीर कपूर का एक शॉकिंग बयान सामने आया है। रणबीर ने हाल ही में Mashable India को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वो अभी तक अपनी पहली बीवी से नहीं मिले।
रणबीर कपूर ने मिस्ट्री वाइफ को लेकर किया खुलासा
अब उनका ये बयान सभी के लिए शॉकिंग हो सकता है क्योंकि हर कोई तो बस यही जानता है कि रणबीर कपूर की शादी आलिया से हुई है। उससे पहले तक रणबीर कपूर कुंवारे थे। ऐसे में आलिया भट्ट नहीं, तो उनकी पहली बीवी है कौन? और ये आई कहां से? इसका खुलासा भी एक्टर ने खुद किया है। दरअसल, रणबीर कपूर से उनका क्रेजीएस्ट फैन एक्सपीरियंस पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा, ‘क्रेजी नहीं कहूंगा क्योंकि ये आम तौर पर नेगेटिव तौर से इस्तेमाल होता है।’
रणबीर की फैन ने उनके दरवाजे से की शादी
इसके बाद रणबीर कपूर ने एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘मुझे याद है, जब मैंने शुरू किया था, मेरे शुरूआती सालों में, एक लड़की थी और मैं उससे कभी नहीं मिला, लेकिन मेरे वॉचमैन ने बताया था कि वो पंडित के साथ आई थी और उसने मेरे गेट से शादी कर ली।’ रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उस वक्त वो अपने पेरेंट्स के साथ रहते थे। उसी बंगले के गेट से उस लड़की ने शादी कर ली थी। रणबीर ने कहा, ‘गेट पर टिका लगा हुआ था और वहां कुछ फूल थे।’
यह भी पढ़ें: जया प्रदा कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तार, कौन-से शहर में जारी हुआ गैर जमानती वारंट?
रणबीर कपूर ने जताई पहली पत्नी से मिलने की ख्वाहिश
उन्होंने आगे कहा, ‘उस वक्त मैं शहर से बाहर था। मुझे लगता है ये काफी क्रेजी था। मैं अभी तक अपनी फर्स्ट वाइफ से नहीं मिला हूं।’ रणबीर ने आगे अपनी पहली पत्नी के लिए स्पेशल मैसेज भी दिया है। उन्होंने कहा, ‘तो मैं किसी पॉइंट पर आगे आपसे मिलूंगा।’ वैसे तो फैंस सेलेब्स से मिलने की ख्वाहिश रखते हैं, इस फैन की हरकत के बाद रणबीर कपूर उससे मिलने का मौका ढूंढ रहे हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines