Alia Bhatt House Inside Photos: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. इनकी बॉन्डिंग और कपल गोल्स को लोग काफी पसंद करते हैं. फैंस इनकी एक झलक का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में कपल पिछले काफी समय से अपने नए घर को लेकर चर्चा में था, जो रणबीर की दादी कृष्णा राजकपूर के नाम पर था और उनके निधन के बाद रणबीर को मिला था. अब उनका यही घर बनकर तैयार हो गया है. एक्ट्रेस आलिया ने बेटी राहा के साथ गृह प्रवेश किया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.
आलिया भट्ट ने नए घर में गृह प्रवेश की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके लिए इस साल का नवंबर महीना बेहद ही खास रहा. आलिया और रणबीर के लिए नवंबर महीना बेहद ही खास रहा. इस महीने उन्होंने अनपनी बेटी राहा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. इसके साथ ही बहन शाहीन के बर्थडे का जश्न भी मनाया. अब नए घर में गृह प्रवेश भी किया है, जिसकी फोटोज को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने घर के अंदर की झलक भी दिखाई है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं कार्तिक आर्यन के जीजा तेजस्वी सिंह? जिनसे शादी के बंधन में बंधी एक्टर की बहन कृतिका तिवारी
आलिया भट्ट ने दिखाई गृह प्रवेश की झलकियां
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर 250 करोड़ की कीमत वाले इस घर के गृह प्रवेश की झलकियों को दिखाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर 15 फोटोज शेयर की है. इन तस्वीरों में आलिया भट्ट के नए घर में की झलक भी देखने के लिए मिल रही है. फोटोज में आलिया को बेटी राहा को गोद में लिए देखा जा सकता है. हालांकि, इन तस्वीरों में राहा का चेहरा नहीं दिखाया जाता है. वहीं, दूसरी तस्वीर में रणबीर और आलिया को नए घर में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान जहां एक्टर को व्हाइट कुर्ता पायजामा में देखा जाता है. वहीं, आलिया को साड़ी में कमाल का देखा जा सकता है. इसके साथ ही एक फोटो में नीतू कपूर को बहू आलिया को गले लगाए देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें:Year Ender 2025: बॉलीवुड या साउथ, 2025 में बॉक्स ऑफिस पर किसका बजा डंका? देखिए रिपोर्ट
पापा ऋषि कपूर के लिए इमोशनल दिखे
इसके अलावा सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि रणबीर आलिया के घर में ऋषि कपूर की यंग डेज की फोटो भी लगी हुई है, जिसके आगे रणबीर को सिर झुकाकर खड़ा देखा जा सकता है. वह इस दौरान पापा को यादकर भावुक दिखे. इन तस्वीरों में आलिया को भी उनकी मां सोनी राजदान के साथ देखा जा सकता है.
बहरहाल, अगर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो दोनों की जोड़ी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा रणबीर, नितेश तिवारी की रामायण को लेकर भी सुर्खियों में हैं.
यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसमें मर्डर मिस्ट्री पर उलझी गुत्थी; लास्ट तक भी किलर का सस्पेंस बरकरार
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
44 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines