The Great Indian Kapil Show: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स हैं। ये दोनों फिल्मी दुनिया में सुपरहिट हैं और इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। लेकिन क्या आप जानते हैं अब एक मामले में आलिया भट्ट अपने पति से पीछे रह गई हैं। इस बात का कनेक्शन कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अब कपिल का शो दूसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी कर चुका है।
आलिया कैसे हुईं रणबीर से पीछे?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) की टीम के साथ पहुंची थीं। आलिया, उनके को-स्टार वेदांग रैना (Vedang Raina), डायरेक्टर वसन बाला (Vasan Bala) और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने करण के शो की पहले एपिसोड की रौनक बढ़ाई। इन सभी ने कई खुलासे किए, जिसकी वजह से ये एपिसोड चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, सीजन 2 के प्रीमियर एपिसोड की तुलना अब सीजन 1 के प्रीमियर एपिसोड से की जा रही है।
आलिया के एपिसोड को मिले कितने व्यूज?
आपको बता दें, कपिल के शो के पिछले सीजन में रणबीर कपूर प्रीमियर एपिसोड का हिस्सा थे। वहीं, अब जब आलिया इस शो में आईं तो पहले ही हफ्ते में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गया। इस एपिसोड को 1.2 मिलियन व्यूज मिले और 1.4 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स हासिल कर ये कॉमेडी शो 8वीं पोजीशन पर रहा। जबकि रणबीर कपूर वाला एपिसोड ज्यादा सफल साबित हुआ था।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor ने महंगी गाड़ी छोड़ खरीदा स्कूटर, क्या फ्लॉप फिल्में बनी वजह?
रणबीर से कितनी पीछे हैं आलिया?
रणबीर कपूर के एपिसोड की बात करें तो वो अपने परिवार के साथ आए थे जहां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने कई मजेदार खुलासे किए थे। उस एपिसोड से सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की भी लम्बे समय बाद वापसी हुई थी, जिसके चलते उस एपिसोड को 2.5 मिलियन दर्शकों ने देखा और ये एपिसोड ग्लोबली टॉप 10 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। ऐसे में आलिया भट्ट के एपिसोड को उनके पति के मुकाबले 1.3 मिलियन व्यूज कम मिले हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
52 mins agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
3 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
6 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
6 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
7 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
8 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
8 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines