Alia Bhatt First Pic After Pregnancy: बी-टाउन की नई नई मांओं में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने डिलीवरी के बाद अपनी पहली झलक दिखाई है। 6 नवंबर को अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी कोई तस्वीर शेयर की है।
एक्ट्रेस ने मंगलवार सुबह सुबह अपने इंस्टाग्राम (Alia Bhatt Instagram) पर एक मनमोहक पोस्ट साझा जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “यह मुझे” साथ में पीले दिल वाली इमोजी। तस्वीर में, आलिया भट्ट के हाथ में एक मग देखा जा सकता है कि, जिसपर लिखा है “Mama”।
अभी पढ़ें – एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, बताई ये वजह
आलिया की तस्वीर
हालांकि, पिक (Alia Bhatt first pic after pregnancy) में उनका चेहरा और बैकग्राउंड धुंधला नजर आ रहा है और हाथ में दिख रहा ‘Mama’ मग फोकस में है। आलिया की पोस्ट पर फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है। इनमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा और टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह का नाम शामिल है।
टाइगर ने लिखा, “प्यारा।” इस बीच, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अभिनेता दीपिका सिंह ने दिल और स्टार-आई इमोजीस ड्रॉप किए। बता दें, आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपने पति रणबीर कपूर के साथ बेटी के रूप में पहले बच्चे का स्वागत किया।
इस खबर को साझा करने के लिए आलिया ने शेर के परिवार वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबरों में से एक: हमारा बच्चा यहाँ है … और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भरे हुए हैं – धन्य और जुनूनी माता-पिता! प्यार प्यार, आलिया और रणबीर।”
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। इस जोड़े ने जून में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की।
वर्कफ्रंट
आलिया के प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो, उन्हें आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ पति रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। अब वो करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो टॉम हार्पर की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के साथ हॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
10 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
13 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines