Alia Bhatt Film Jigra Teaser Release: बी-टाउन की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस की अपकमिंग मूवी की अनाउंसमेंट हो गई है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया भट्ट की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक देखने को मिला। साथ ही इस फिल्म से जुडी कई अहम जानकारी भी अब सामने आ गई हैं। सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि आलिया भट्ट की ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी और इस वीडियो में क्या खास बात है।
यह भी पढ़ें: मशहूर क्रिकेटर पर फिसला Pooja Hegde का दिल, Parineeti Chopra के बाद अब Salman Khan की को-स्टार बनेगी दुल्हन!
टीजर में मिला दमदार डायलॉग
बता दें, आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) की अनाउंसमेंट हो चुकी है। सामने आए वीडियो में आलिया का लुक देखने को मिला है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में जो डायलॉग सुनने को मिला है वो भी बड़ा जबरदस्त है। इसमें आलिया कहती हैं, ‘देख, देख मुझे, मेरी राखी पहनता है न तू? तू मेरे प्रोटेक्शन में है। तुझे मैं कुछ भी होने नहीं दूंगी, कभी नहीं।’ एक्ट्रेस की दमदार डायलॉग डिलीवरी ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। सभी को अब इस फिल्म से काफी उम्मीदें हो गई हैं। जहां शुरुवात ही इतनी बढ़िया हुई है तो जब फिल्म रिलीज होगी तब तो धमाका ही हो जाएगा।
क्यों आलिया के लिए खास है फिल्म?
वहीं, ये फिल्म आलिया भट्ट के लिए बेहद खास है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘पेश है #Jigra, जिसे बेहद टैलेंटेड वासन बाला ने डायरेक्ट किया है और धर्मा मूवीज (Dharma Movies) और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन (Eternal Sunshine Production) ने प्रोड्यूस किया है। धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) में डेब्यू करने से लेकर अब उनके साथ एक फिल्म प्रोड्यूस करने तक, कई मायनों में ऐसा लगता है कि जहां से मैंने शुरुआत की थी, वहां से पूरा चक्र पूरा कर लिया है।’
कब रिलीज होगी जिगरा?
आलिया ने आगे लिखा, ‘हर दिन एक अलग दिन है… रोमांचक, चुनौतीपूर्ण (और थोड़ा डरावना)… न सिर्फ एक एक्टर के रूप में बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी हम इस फिल्म को जीवंत बना रहे हैं, और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे मैं और ज्यादा शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। जिगरा- 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट और उनकी फिल्म का टीजर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी आलिया को इस कदम के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी को ये टीजर काफी पसंद आया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
26 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines