Alia Bhatt Name Change: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक यूट्यूब वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गॉसिप्स शुरू हो गई हैं। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जिसके बाद सभी के मन में बस एक ही सवाल उठेगा कि क्या आलिया भट्ट ने अपना नाम बदल लिया है? इस वक्त हर तरफ बस इसी बात की चर्चा हो रही है कि अब आलिया भट्ट का नाम बदल चुका है। ये सुनकर आपको भी अटपटा लग सकता है कि 32 साल की उम्र में आलिया भट्ट आखिर नाम क्यों बदलेंगी?
आलिया भट्ट ने बदला अपना सरनेम?
वैसे तो सेलेब्स अक्सर बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अपना नाम बदलते हैं ताकि वो इंडस्ट्री में फिट हो सकें। या फिर न्यूमेरोलॉजी के चक्कर में भी कई स्टार्स अपने नाम में कुछ शब्द जोड़ लेते हैं। हालांकि, आलिया ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। आलिया भट्ट ने तो अब अपना सरनेम बदल लिया है। अब आलिया ‘भट्ट’ से ‘कपूर’ बन गई हैं और इस बात का सबूत उन्होंने खुद फैंस के साथ यूट्यूब पर शेयर किया है। आपको बता दें, आलिया भट्ट की शादी को करीब 3 साल हो चुके हैं और अब जाकर उनका अपना सरनेम बदलना लोगों को थोड़ा अटपटा लग रहा है।
यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर आलिया ने फैंस को किया कंफ्यूज
आलिया भट्ट ने ऑफिशियली तो अभी तक अपना नाम आलिया कपूर नहीं कहा है और ना ही इंस्टाग्राम पर नाम में कोई बदलाव किया है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस 4 मिनट 37 सेकंड के वीडियो में आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 की झलक दिखाई है। वीडियो में आलिया कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। तभी एक नजर उनके ड्रेसिंग टेबल से पीछे पड़ती है। जहां पर आलिया भट्ट का नाम लिखा है, लेकिन बदला हुआ यानी आलिया कपूर।
यह भी पढ़ें: MTV की मशहूर VJ का निधन, एक गलती से बढ़ गया था ब्रेस्ट कैंसर
वीडियो में दिखी आलिया भट्ट के नए नाम की झलक
इसके अलावा वीडियो में 1 मिनट 38 सेकंड पर भी आलिया कपूर लिखा हुआ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस तैयार हो रही हैं और उनके पीछे स्क्रीन पर उनके लिए लिखे वेलकम नोट में ‘डिअर आलिया कपूर’ लिखा है। वैसे इससे पहले जब आलिया भट्ट एक्ट्रेस करीना कपूर के शो में आई थीं, तब भी उन्होंने अपना नाम आलिया भट्ट ही बताया था और ये भी रिवील किया था कि एक बार उनकी बेटी राहा ने रणबीर को भट्ट बुलाया था। ऐसे में फैंस ये देखकर हैरान हैं कि आलिया ने अचानक सरनेम कैसे बदल लिया।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines