Akansha Ranjan Sharan Sharma Relationship: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस आकांशा रंजन (Akansha Ranjan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आकांशा की लव लाइफ को लेकर अक्सर खबरें उड़ती रहती हैं। दरअसल, आकांशा न सिर्फ खुद एक एक्ट्रेस हैं बल्कि उनकी बहन भी काफी पॉपुलर हैं, वो अनुष्का रंजन की बहन हैं। उनके पिता शशि रंजन (Shashi Ranjan) भी मशहूर एक्टर और डायरेक्टर हैं। ऐसे में उनकी लाइफ में क्या चल रहा है ये अक्सर सुर्खियों में बना रहता है।
आकांशा ने रिलेशनशिप पर लगाया ठप्पा
बता दें, काफी समय से उनका नाम बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर शरण शर्मा (Sharan Sharma) से जुड़ रहा है। काफी समय से ऐसा चर्चे हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार ये दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। वहीं, अब फाइनली एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा – ‘हां मैं शरण शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हूं। मैंने ये कभी भी नहीं छुपाया कि मैं उन्हें डेट कर रही हूं लेकिन मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं है।’
डायरेक्टर को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने ये कहकर उन सबकी कंफ्यूजन दूर कर दी जो अभी तक ये सोच रहे थे कि ये दोनों सिर्फ दोस्त हैं या फिर उनके बीच रोमांस चल रहा है। एक्ट्रेस के इस बयान से अब उनके चाहने वाले भी बेहद खुश होंगे। बता दें, शरण शर्मा ने जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ (Gunjan Saxena: The Kargil Girl) डायरेक्ट की है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr. & Mrs. Mahi) भी आने वाली है। वहीं, आकांशा भी इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स कर चुकी हैं लेकिन उनका करियर इतना शानदार नहीं रहा जितना उनकी बहन का रहा है।
यह भी पढ़ें: कुछ ही साल में कितने बदल गए Badshah? पुराना वीडियो वायरल, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल
करियर पर किया खुलासा
उन्हें ज्यादातर लोग आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड या फिर अनुष्का रंजन की बहन के नाते से जानते हैं। इसी इंटरव्यू में खुद एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि उनके पिता चाहते थे कि वो एक सफल एक्ट्रेस बनें लेकिन वो इसमें फेल हो गईं। उनके पिता कहते थे कि बस एक्टर दोस्त बनाना ही काफी नहीं होता, उनसे सीखना भी चाहिए। लकिन आकांशा किसी से कभी मदद नहीं लेना चाहतीं। एक्ट्रेस तो बस अपने दम पर ही पहचान बनाना चाहती हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines