Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आखिरकार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म का पहला ट्रैक ‘केसरिया’ तो पहले से ही तहलका मचा रखा है। अब हाल ही में मेकर्स ने ‘देवा देवा’ गाने का टीजर जारी कर पूरे गाने को 8 तारीख को रिलीज करने की घोषणा की। शनिवार को भी कपल को शहर में एक साथ फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया। अब कपल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
पैपराजी वीरल भयानी ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक और स्पॉटेड वीडियो (Alia Ranbir Spotted Video) शेयर किया है, जिसमें कपल को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। रणबीर कपूर को ब्लैक ट्रैक सूट में देखा गया, जबकि आलिया व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक कैप्रीज़ और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आईं। दोनों ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क भी पहना और पैपराजी के लिए पोज दिए। जहां रणबीर के पास बैकपैक था, वहीं आलिया के कंधे पर स्लिंग बैग था।
एक तरफ जहां रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ थिएटर्स में रिलीज हुई, तो दूसरी ओर आलिया ने फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के जरिए बतौर प्रोड्यूसर ओटीटी पर डेब्यू किया। पिछले काफी समय से दोनों का शेड्यूल हेक्टिक रहा था। ऐसे में जब नेटिजेंस ने इन्हें एयरपोर्ट पर साथ देखा तो, लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि काम से समय निकालकर ये जोड़ी अपने बेबी मून के लिए निकल गई है। वहीं कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि दोनों ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के लिए शहर से बाहर रवाना हुए हैं।
एक यूजर ने लिखा, “बेबीमून?” दूसरे ने कहा, “आखिरकार वे छुट्टियों पर हैं, आनंद लें!” वहीं कुछ लोगों ने लिखा, ‘बेस्ट कपल।’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को 5 भारतीय भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।