हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी के बंधन में बंधे Ali Merchant-Andleeb Zaidi, सोशल मीडिया पर छाई कपल की वेडिंग फोटोज

Ali Merchant-Andleeb Zaidi: अभिनेता-संगीतकार अली मर्चेंट ने गुरुवार को लखनऊ में हैदराबाद की मॉडल अंदलीब जैदी से शादी कर ली है।

विज्ञापन
Ali Merchant-Andleeb Zaidi

Ali Merchant-Andleeb Zaidi: इन दिनों अभिनेता-संगीतकार अली मर्चेंट अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब उन्होंने गुरुवार 2 नवंबर को लखनऊ में हैदराबाद की मॉडल अंदलीब जैदी से शादी कर ली, जिसकी फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।

कपल की शादी का समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। शादी में अली और अंदलीब के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- देश की पहली हॉरर फिल्म थी ‘जिंदा लाश’, आजादी से पहले डर नहीं कॉमेडी ने किया लोगों का मनोरंजन

विज्ञापन

अली मर्चेंट और अंदलीब की शादी की फोटोज आई सामने

सोशल मीडिया पर जैसे ही अली मर्चेंट और अंदलीब की शादी की फोटोज सामने आई, तो छा गई। फैंस को कपल की शादी की फोटोज बेहद पसंद आ रही है। वहीं, यूजर्स अब इन तस्वीरों पर जमकर प्यार भी बरसा रहे है।

Ali Merchant-Andleeb Zaidi

विज्ञापन

एक यूजर ने कपल की शादी की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा आप दोनों की जोड़ी बनी रहे। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Ali Merchant-Andleeb Zaidi

विज्ञापन

मुंबई में होगा रिसेप्शन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 नवंबर को कपल की शादी का रिसेप्शन मुंबई में होगा। वहीं, अली ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज को साझा करते हुए लिखा कि और अब हम हमेशा के लिए एक साथ घूम सकते हैं, हमेशा खुशियों से भरे सितारों के बाद। बता दें कि हाल ही में भी कपल की हल्दी के फोटोज सामने आए थे, जिन्हें फैंस ने बेहद पसंद किया।

Ali Merchant-Andleeb Zaidi

विज्ञापन

उनसे मेरी मुलाकात लगभग एक साल पहले हुई थी- अली 

इतना ही नहीं बल्कि पहले दिए एक इंटरव्यू में अली ने कहा था कि उनसे मेरी मुलाकात लगभग एक साल पहले हैदराबाद में हुई थी, जब हम वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को ऑनलाइन जानने लगे थे। वह एक मॉडल हैं और बॉलीवुड में कई महत्वपूर्ण ब्रांडों और फैशन डिजाइनरों के लिए काम करती हैं। वह एक पशु बचावकर्ता भी हैं और उन्होंने 150 से अधिक जानवरों को बचाया है।

Ali Merchant-Andleeb Zaidi

विज्ञापन

अली का करियर

इसके साथ ही बता दें कि अली ने वेब शो लिबास में अभिनय किया है। हालांकि पिछले 5 सालों से उन्होंने टीवी से दूरी बना रखी है। विक्रम बेताल की रहस्य गाथा, बंदिनी, आहट और शपथ जैसे टीवी शो में नजर आ चुके अली का कहना है कि मुझे टीवी से ज्यादा वेब करने में मजा आता है। आप टीवी के विपरीत किसी वेब शो में कई महीनों तक एक ही किरदार नहीं निभाते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola