Ali Fazal on Intimate Scene: आखिर बार स्टार जेरार्ड बटलर (Gerard Butler) के साथ फिल्म ‘कंधार’ (Kandahar) में नजर आने वाले एक्टर अली फलज (Ali Fazal) इन दिनों विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की फिल्म ‘खुफिया’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक्टर ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखाया है। अली को सबसे ज्यादा नाम और फेम ‘मिर्जापूर’ (Mirzapur) सीरीज से मिला। इसी बीच एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों और किरदारों को लेकर बात की। हाल में एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने ‘इंटीमेट सीन’ करने से मना कर दिया था तो डायरेक्ट्स ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी।
अपने इंटरव्यू के दौरान अली फलज (Ali Fazal) ने बताया कि ‘उनकी एक फिल्म के दौरान उनको एक इंटीमेट सीन शूट करना था, जिसके बारे में उनको कोई भी जानकारी नहीं थी। वो इंटीमेट सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा ही नहीं था’। अली फजल ने आगे बताया कि ‘जब उस सीन के बारे में बताया गया तो एक्ट्रेस उस सीन के लिए तैयार थी’।
यह भी पढ़ें: ‘नहीं बुलाया मैंने आपको…’, आखिर किस पर चिल्लाई होने वाली दुल्हन Parineeti Chopra? पैपराजी को करना पड़ा Video डिलीट
इंटीमेट सीन के बारे में नही थी Ali Fazal को जानकारी
अली फलज (Ali Fazal) ने आगे बताया कि ‘क्योंकि उसको उस सीन के बारे में थोड़ा बहुत बताया गया था, लेकिन अली को उस सीन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी’। अली ने आगे बताया कि ‘जब वे शूटिंग के सेट पर आए तो सभी को उस सीन के बारे में पता था और सब शूट करने के लिए तैयार थे, लेकिन अली को इस बारे में कुछ पता नहीं था’। अली फजल ने बताया कि ‘जब उन्हें शूट के बारे में पता चला तो उन्होंने मेकर्स से कहा कि वो उस सीन के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं’।
सीन को करने से Ali Fazal ने किया मना, तो मेकर्स ने दिया ज्ञान
अपनी बात रखते हुए अली फलज (Ali Fazal) ने आगे बताया कि ‘शायद ऐसा पहली बार हुआ था कि एस इंटीमेट सीन को करने से किसी लड़के ने मना कर दिया था। ऐसा क्यों माना जाता है कि हम तो तैयार हैं? ऐसा ही मेरे साभ भी हुआ। जब मैंने मना किया तो वहां मौजूद सभी लोग मुझे देख रहे थे एक ही बात बोल रहे थे अबे तू तो लौंडा है यार, इसको क्या दिक्कत हो रही है। तू तो कर लेगा। हर कोई मुझे देख रहा है’। एक्टर ने बताया कि ‘अब भी फिल्मों में इंटीमेट सीन होते हैं और वो कर लेते हैं, क्योंकि अब वो इसको लेकर सहज हो चुके हैं’।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
29 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines