Vashu Bhagnani: पूजा एंटरटेनमेंट को लेकर कुछ समय पहले एक बुरी खबर सामने आई थी। जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी की ये कंपनी काफी घाटे में चल रही है। इस कंपनी की हालत इतनी खराब है कि अभी तक कई लोगों के पेमेंट्स नहीं हो पाए हैं। वहीं, अब इसे लेकर एक और नया चौंका देने वाला मामला सामने आया है। अब बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने वाशु भगनानी पर संगीन आरोप लगा दिया है।
वाशु भगनानी फिर आए मुश्किल में
अली अब्बास जफर के आरोप के बाद वाशु भगनानी मुसीबत में पड़ गए हैं। अभी तक कहा जा रहा था कि उन्होंने अपनी फिल्मों के क्रू मेंबर्स को उनकी पेमेंट नहीं की है। उन पर लाखों रुपये की फीस न चुकाने का आरोप था। लेकिन अब अली अब्बास जफर ने भी इस मामले में एंट्री ले ली है। बता दें, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) के डायरेक्टर ने अब दावा किया है कि इस फ्लॉप फिल्म के लिए अभी तक उन्हें उनकी फीस नहीं चुकाई गई है।
अली अब्बास जफर को नहीं मिली फीस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली अब्बास जफर को 7.30 करोड़ रुपये की फीस अभी तक नहीं मिली है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 350 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाई गई थी, लेकिन ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी मुश्किल से शामिल हो पाई। ऐसे में कंपनी को काफी घाटा हुआ जो पहले से ही नुकसान में चल रही थी। जिसके चलते अभी तक वो लोगों को उनके पैसे देने में नाकामयाब रहे और अब फिल्म के डायरेक्टर ने पूजा एंटरटेनमेंट के खिलाफ शिकायत की है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में क्या यूट्यूबर्स की एंट्री पर लगा बैन? मेकर्स ने खेला नया कार्ड
FWICE ने शुरू की जांच
डायरेक्टर्स एसोसिएशन में अली अब्बास जफर ने कंप्लेंट दर्ज कराई है और बताया है कि उन्हें 7.30 करोड़ रुपये अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने 31 जुलाई, 2024 को FWICE को शिकायत लिखी थी और मामले पर नजर रखने की मांग की थी। हालांकि, जब पूजा एंटरटेनमेंट से इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होने इन दावों को निराधार बताया है। जिसके बाद FWICE ने डायरेक्टर से उनके दावों को लेकर सबूत मांगे हैं। हालांकि, अली अब्बास जफर ने इस मामले पर अभी तक पब्लिक्ली कुछ भी नहीं कहा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines