Joe Jonas: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के जेठ यानी अमेरिकी गायक जो जोनास अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। पहले खबरें आई थी कि जो जोनास और सोफी टर्नर तलाक ले रहे हैं। फिर ये खबरें ये महज अफवाह साबित हुई।
इसके बाद जो जोनास और सोफी टर्नर ने खुद पोस्ट कर इन खबरों की पुष्टि की। इस खबर से फैंस बेहद उदास हो गए। वहीं, अब एक बार फिर से जो जोनास चर्चा का विषय बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- फ्री में देखना चाहते हैं Jawan, तो दें इस सवाल का जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट
एलेक्सा निकोलस ने Joe पर लगाया ये आरोप
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्व निकेलोडियन स्टार एलेक्सा निकोलस का एक ट्वीट सामने आया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। एलेक्सा निकोलस ने जो जोनास पर अश्लील तस्वीरें मांगने का आरोप लगाया है। एलेक्सा का ये ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है। कुछ लोग जो का बचाव कर रहे हैं तो कुछ एलेक्सा के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।
Alexa Nikolas tweeted
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
वहीं, अब इस पर यूजर्स ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने इस पर लिखा है कि वो ट्रेंडिंग में हैं, इसलिए आप ऐसा कह रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि वॉव टिनेजर बीनंग टिनेजर। इस तरह के कमेंट्स अब इस ट्वीट पर आ रहे हैं। बता दें कि साल 2016 में जो जोनास और सोफी टर्नर मे अपने रिश्ते की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों ने पोस्ट कर दी तलाक की जानकारी
जो जोनास और सोफी टर्नर की दो बेटियां है। वहीं, हाल ही में आई दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि ये बयान हम दोनों की तरफ से है। शादी के चार साल बेहद शानदार रहे और अब हम आपसी सहमति से मिल-जुलकर अपनी शादी को खत्म कर रहे है। हालांकि ऐसा क्यों, इसके बारे में भी कई बातें हो रही हैं, लेकिन ये हम दोनों का फैसला है।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines