Alex Bueno Death: डोमिनिकन संगीत के दिग्गज गायक एलेक्स ब्यूनो का 62 वर्ष की उम्र में आज यानी 18 को निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से संगीत जगत में मातम पसर गया है. सिंगर के फैंस भी उनके निधन की खबर से सदमे में आ गए है. दरअसल, आज 18 जून को उनकी मौत की पुष्टि उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के जरिए दी गई है. एलेक्स ब्यूनो का जन्म 6 सितंबर 1963 हुआ था.
कब हुआ एलेक्स ब्यूनो का निधन?
आपको बता दें कि दिग्गज सिंगर एलेक्स ब्यूनो ने न्यूयॉर्क शहर में आखिरी सांस ली. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया, हमारे प्रिय और आदरणीय गायक एलेक्स ब्यूनो का आज यानी 18 जून को सुबह 9:43 बजे न्यूयॉर्क शहर में निधन हो गया. उनके निधन से पूरे संगीत जगत में और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है. उनका अचानक चले जाना म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के खाली पर को कभी भरा नहीं जा सकता है. इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि आप सभी इस मुश्किल की घड़ी में प्यार और संवेदनाएं बनाए रखने के लिए हम सभी आपका आभार व्यक्त करते हैं.
कैसे हुआ एलेक्स ब्यूनो का निधन?
दरअसल, एलेक्स ब्यूनो पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, उनका इलाज भी चल रहा था. सिंगर आपने इलाज के लिए सितंबर 2025 में संयुक्त राज्य अमेरिका गए थे. आपको बता दें बीते दिन यानी 17 जून को ब्यूनो के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया था. दरअसल डोमिनिकन मीडिया में उनकी तबीयत को लेकर अफवाहें फैल रही थीं. इस पोस्ट में जानकारी दी गई की ब्यूनो का अमेरिका में सफल ऑपरेशन हो गया था और उनकी रिकवरी भी बेहतर हो रही थी. लेकिन तीन सप्ताह पहले उनकी तबीयत बिगड़ी और उसके बाद से सुधार देखने को नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें: थिएटर के 4 महीने बाद OTT पर रिलीज हो रही है ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
एलेक्स ब्यूनो को ब्रेन ‘ट्यूमर’ था
आपको बता दें कि दिग्गज सिंगर एलेक्स ब्यूनो के ब्रेन में छोटा सा ‘ट्यूमर’ पाया गया, जिसे बाद इलाज के लिए वो अमेरिका चले गए थे. इस ट्यूमर सफल पुरवक हो गया था और वो जल्द ठीक भी हो रहे थे. लेकिन 17 जून को उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और आज यानी 18 जून को उनका 62 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर को एलेक्स ब्यूनो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines