आखिर चल क्या रहा है...? Natasa Stankovic और SEKA किस बात का दे रहे हिंट?

Natasa Stankovic, Aleksandar Alex Ilik: सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को लेकर गॉसिप टाउन में फिर से चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट देखकर लोगों ने फिर से कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Natasa Stankovic, Aleksandar Alex Ilik

Natasa Stankovic, Aleksandar Alex Ilik

विज्ञापन

Natasa Stankovic, Aleksandar Alex Ilik: सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े ज्यादातर अपडेट इंटरनेट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों नताशा इंडिया में हैं और अपना क्वालिटी टाइम अपने बेटे संग बिता रही हैं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि नताशा की लाइफ में उनके बेटे के अलावा कोई और भी एंट्री कर चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज और तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही बयां कर रही हैं।

चल क्या रहा है?

जबसे नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या से अलग होने का ऐलान किया है, तबसे ही एक्ट्रेस को अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक संग कई बार देखा गया है। दोनों को लेकर गॉसिप टाउन में जमकर बातें भी हुई थी। हालांकि समय के साथ ये बातें बंद भी हो गईं, लेकिन अब ऐसा लग रहा नताशा और इलिक दोनों ही कुछ हिंट देने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस सबके बारे में न्यूज24 कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है बल्कि ऐसा बस लोगों का कहना है।

विज्ञापन
Aleksandar Alex Ilik

Aleksandar Alex Ilik

अलेक्जेंडर ने शेयर किए पोस्ट

दरअसल, हाल ही में अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। इलिक ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि इलिक स्वीमिंग पूल के किनारे बैठे हैं और पूल में एक लड़की भी नजर आ रही है। हालांकि ये कौन हैं ये नहीं कहा जा सकता क्योंकि लड़की का सिर्फ बैक साइड नजर आ रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में मस्ती करते दिखे इलिक और नताशा

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा पूल में बेहद मजे से स्वीमिंग ट्यूब पर आराम फरमा रही हैं। इस बीच इलिक आते हैं और आराम करती नताशा की स्वीमिंग ट्यूब को पूल में पलट देते हैं, जिससे नताशा पूल में गिर जाती हैं। इलिक के इस पोस्ट पर नताशा ने कमेंट भी किया है।

विज्ञापन

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

जी हां, इलिक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए नताशा ने लिखा है कि SEKA और हंसने वाली इमोजी। ऐसा पहली बार नहीं है जब नताशा ने इलिक को SEKA बुलाया है। एक्ट्रेस के पोस्ट में अक्सर SEKA की झलक दिख जाती है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि अरे वो कजिन्स हैं। दूसरे ने कमेंट किया कि अरे क्यों इसको फालतू बोलते रहते हो, वो उसका भाई है। एक और ने लिखा कि क्या चल रहा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ