---विज्ञापन---

Aleksandar Alex Ilic ने Disha Patani को यूं किया बर्थडे विश, शेयर किया खास पोस्ट

दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब दिशा के बेस्ट फ्रेंड ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दिशा पाटनी का आज 33वां बर्थडे है। दिशा के जन्मदिन के खास मौके पर सभी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच अब एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने भी दिशा को बर्थडे विश किया है। इलिक ने खास अंदाज में दिशा को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए जानते हैं कि आखिर एलेक्स इलिक ने ऐसा क्या कहा है?

एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में इलिक ने दिशा के साथ की फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट में देखा जा सकता है कि इलिक और दिशा साथ में खूब मस्ती कर रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एलेक्जेंडर ने इसके कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी चिकिर्की। साथ ही उन्होंने केक और दिल की इमोजी भी शेयर की है।

---विज्ञापन---

दिशा ने किया रिप्लाई

वहीं, अब एलेक्जेंडर एलेक्स के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है और खूब प्यार लुटाया है। साथ ही दिशा ने खुद भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। दिशा ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि थैंक यू माई एलेक्सी। वहीं, एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। दूसरे यूजर ने कहा कि बेस्टीज गोल। तीसरे यूजर ने कहा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दिशा पटानी।

---विज्ञापन---

Aleksandar Alex Ilic, Disha Patani

यूजर्स ने भी लुटाया प्यार

एक और यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आप हमेशा खुश रहें। एक अन्य ने कहा कि आपको बर्थडे की खूब सारी बधाइयां। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे। इस तरह कमेंट्स के जरिए सभी यूजर्स दिशा को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट पर रेड हर्ट इमोजी और फायर इमोजी बनाए हैं।

---विज्ञापन---

मौनी ने भी विश किया बर्थडे

दिशा के बर्थडे पर उनकी अजीज दोस्त मौनी रॉय ने भी उन्हें इस मौके पर खास विश दी है। मौनी ने भी दिशा के लिए पोस्ट शेयर किया है। वहीं, अगर दिशा की बात करें तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को दिशा की एक्टिंग भी बेहद कमाल की लगती है।

यह भी पढ़ें- Sanjay Kapur की वाइफ Priya Sachdev कौन? 2023 के बाद से सोशल मीडिया से हैं गायब

First published on: Jun 13, 2025 03:04 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola