Aleksandar Alex Ilic, Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक जबसे अलग हुए हैं, तबसे ही दोनों किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि, नताशा सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। जी हां, जबसे नताशा, हार्दिक से अलग हुई हैं, तबसे ही वो सोशल मीडिया पर फैंस के लिए कुछ ना कुछ नया पोस्ट करती रहती हैं। इन सबके बीच नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को लेकर भी खूब बातें हुई। वहीं, अब नताशा ने अलेक्जेंडर संग अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों में क्या रिश्ता है?
अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक और नताशा का क्या रिश्ता?
जबसे नताशा और हार्दिक अलग हुए हैं, तबसे नताशा अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ नजर आ रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है और दोनों पैप्स के कैमरे में सामने भी एक-दूसरे संग पोज देते हैं। ऐसे में ये चर्चा हुई कि शायद दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वहीं, अब नताशा ने इसका जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में नताशा ने एक वीडियो शेयर किया है।
Natasa Stankovic
नताशा ने शेयर किया वीडियो
नताशा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि अलेक्जेंडर, नताशा को साड़ी पहनाने में उनकी मदद करते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नताशा ने जो कैप्शन लिखा है वो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। नताशा ने अपनी स्टोरी पर लिखा है कि मेरा बेस्ट फ्रेंड आपके बेस्ट फ्रेंड से बेहतर है। नताशा के इस पोस्ट से साफ है कि अलेक्जेंडर और वो बेहद अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बारे में आ रहे रूमर्स झूठे हैं।
दोनों साथ आते हैं नजर
गौरतलब है कि जैसे ही नताशा और हार्दिक ने अपने अलग होने का ऐलान किया, तबसे ही नताशा को अलेक्जेंडर संग देखा जा रहा है। पार्टी से लेकर जिम तक दोनों साथ नजर आते हैं। ऐसे में लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं कुछ और बात तो नहीं है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों ने अलेक्जेंडर को नताशा का कजिन भी बताया, क्योंकि दोनों ही सर्बिया से हैं, लेकिन अब दोनों का रिश्ता साफ हो चुका है, जिसे खुद नताशा ने बताया है।
यह भी पढ़ें- Baby John के पोस्टर का Rajinikanth कनेक्शन! इंटरनेट पर क्यों हो रही ये चर्चा?
संबंधित खबरें
LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
14 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
42 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines