बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। हालांकि शादी से ज्यादा वह एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ कंट्रोवर्सी को लेकर लाइमलाइट में हैं। पति की इस कंट्रोवर्सी पर आखिरकार आदर जैन की पत्नी अलेखा आडवाणी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। यह रिएक्शन उस वक्त आया है, जब अलेखा पर कथित तौर पर आदर जैन को तारा सुतारिया से चुराने का दावा करते हुए उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। वहीं ‘टाइमपास’ वाले बयान पर आदर जैन ने भी अपनी सफाई दी है।
क्या बोलीं अलेखा जैन?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूली वेड कपल आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में तारा सुतारिया के साथ चल रही कंट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन दिया। अलेखा ने पति आदर जैन और उनकी एक्स के बीच तीसरा पहिया बनने की अटकलों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि तारा सुतारिया को उनकी दोस्ती के बारे में पहले से पता था। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि मुझे सच्चाई पता है। मैं पूरी लाइफ आदर जैन के बगल में खड़ी रही हूं। हम साथ में बड़े हुए हैं। हम बहुत साल से एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। हमने एक-दूसरे को हर चीज में देखा है।’
जैन परिवार की नई बहू ने आगे कहा, ‘जिस तरह अचानक से एक अलग कहानी और पूरी तरह से अलग चीज हुई है, ये असल में सही या अच्छी बात नहीं थी क्योंकि यहां तक कि वह (तारा सुतारिया) भी जानती हैं कि मैं और आदर जैन लंबे वक्त से एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। ये पूरी कहानी निराधार है।’
यह भी पढ़ें: Ex आदर जैन की शादी के बाद तारा सुतारिया ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, क्रिप्टिक पोस्ट से दिया जवाब!
आदर जैन ने दी सफाई
आदर जैन ने भी तारा सुतारिया के साथ कंट्रोवर्सी पर रिएक्शन देते हुए ‘झूठी कहानियों और गलत धारणाओं’ को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अलेखा आडवाणी उनकी सबसे पुरानी दोस्तों में से एक हैं। इन अटकलों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ‘टाइमपास’ वाले कमेंट पर सफाई देते हुए आदर जैन ने कहा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया था। उन्होंने किसी और (तारा सुतारिया) के लिए नहीं कहा था। ‘हैलो चार्ली’ एक्टर ने आगे कहा कि जब शादी करेंगे तो किसी और के बारे में नहीं सोचेंगे। उनके प्रति बेवजह नफरत है।
क्या कहा था आदर जैन ने?
गौरतलब है कि अपने वेडिंग फंक्शन में आदर जैन ने कहा था कि ‘मैंने हमेशा उससे प्यार किया। मैं उसके साथ रहना चाहता था इसलिए उसने मुझे टाइमपास के जरिए 20 साल की लंबी जर्नी पर भेजा। मैंने अपनी जिंदगी के 4 साल टाइमपास में बिताए हैं। पुराने रिलेशनशिप को टाइमपास बताने के बाद आदर जैन को काफी ट्रोल किया गया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
20 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines