Aadar Jain New Girlfriend Trolled: आदर जैन (Aadar Jain) बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में बने हुए हैं। जब से उन्हें नई गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया है सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग हिल गया है। हर कोई हैरान है कि तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन अब साथ नहीं हैं। इतना ही नहीं अब तो आदर ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ अपना रिलेशनशिप भी ऑफिशियल कर दिया है। बीते दिन उन्होंने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। बस तभी से ये कपल लाइमलाइट में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma ने बदला ठिकाना, टीवी छोड़ अब अपनी गैंग संग यहां लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
तीनो की पुरानी फोटो वायरल
लेकिन लगता है कि इस न्यूज़ ने फैंस को काफी बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद उन्हें समझ नहीं आ रहे कि वो इस खबर पर कैसे रिएक्ट करें। ऐसे में लोग लगातार तारा सुतारिया और अलेखा आडवाणी का कंपैरिजन करते हुए नजर आ रहे हैं। तारा सुतारिया को छोड़ आदर जैन ने अलेखा आडवाणी को कैसे चुन लिया इस पर नेटिज़ेंस के लिए विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब कुछ लोगों ने तारा सुतारिया और उनके एक्स बॉयफ्रेंड की कुछ पुरानी फोटोज ढूंढ ली हैं। इन फोटोज में इस एक्स कपल के साथ आदर की नई गर्लफ्रेंड यानी अलेखा भी चिल करते हुए दिखाई दे रही हैं।
मीम्स हुए वायरल
अब इस तस्वीर पर ढेरों मीम्स वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं लोग तो अब अलेखा आडवाणी को ‘थर्ड व्हील’ कहकर ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, एक वक्त पर अलेखा ने खुद ये फोटो शेयर की थी। इसमें उन्हें आदर और तारा के साथ पोज देती हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए अलेखा ने कैप्शन दिया था, ‘हमेशा थर्ड व्हील।’ अब इंटरनेट पर ये पोस्ट दोबारा ट्रेंड कर रहा है और लोग अलेखा का जमकर मज़ाक बना रहे हैं।
यूजर्स ने किया ट्रोल
एक यूजर ने अब लिखा, ‘चंदन का फिसला कीचड़ में जाकर गिरा बोलते हैं इसको।’ एक ने कहा, ‘OMG, वो तारा की जगह लेना चाहती थी।’ एक ने लिखा, ‘उसे वो मिल गया जो वो चाहती थी। खुशी है कि वो तारा की जिंदगी से बाहर हो गया।’ एक यूजर ने लिखा, ‘थर्ड व्हील.. भगवान का शुक्र है तारा बेहतर की हकदार है।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘दोस्त दोस्त ना रहा….प्यार प्यार ना रहा।’ एक शख्स ने लिखा, ‘यह सबसे खराब चीज़ है जो कोई दोस्त कर सकता है। कर्मा निश्चित रूप से उसके पास वापस आएगा।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
14 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines