हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

धड़ाम से गिरीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, मुंह से निकली चीख; वीडियो वायरल

Alaya F Falls Badly: अलाया एफ का एक वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। इसमें एक्ट्रेस को चीखती नजर आ रही हैं, लेकिन आप भी इसे देखकर खुद को रोक नहीं पाएंगे। एक्ट्रेस अब बुरी तरह से गिरते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Alaya F Falls Badly

Alaya F Falls Badly: बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ (Alaya F) बेहद टैलेंटेड हैं। वो न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि फैशनिस्टा और फिटनेस क्वीन भी हैं। अलाया को लोग खूब पसंद करते हैं। ‘फ्रेडी’ (Freddy) फिल्म में उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया था। वहीं, आए दिन एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो से भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो जाती हैं। इसी बीच अब उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस के होश उड़ जाएंगे।

अलाया एफ का गिरने वाला वीडियो वायरल

अब अलाया एफ का खौफनाक वीडियो वायरल हो गया है। एक्ट्रेस का हाल देखकर आपको जो झटका लगने वाला है, उसके लिए आप पहले ही तैयार हो जाइए। उनका इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो काफी दर्दनाक है। दरअसल, ये हम यूं ही हवा में नहीं कह रहे बल्कि जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको अपने आप समझ आ जाएगा कि हम इसे इतना भयानक क्यों बता रहे हैं। इस वीडियो में अलाया एफ बेहद जोर से जमीन पर गिरती हुई नजर आ रही हैं।

स्टेबिलिटी बॉल से गिरीं एक्ट्रेस

उन्हें स्टेबिलिटी बॉल पर जम्प करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो वर्कआउट के लिए स्टेबिलिटी बॉल पर जम्प करती हैं। लेकिन एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ता है और वो धड़ाम से जमीन पर गिर जाती हैं। उनके गिरने की आवाज इतनी जोरदार आती है कि उनके साथ-साथ वीडियो देखने वालों की भी चीख निकल जाएगी। हालांकि, इसके बाद भी एक्ट्रेस हंसती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन उन्हें देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कितना दर्द हुआ होगा।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने उगला टीवी इंडस्ट्री का काला सच, कभी सैलरी काटते हैं तो कभी कुत्ते की तरह…

लोगों के धड़कनें हो जाएंगी तेज

इस हादसे को देखकर लोग भी सहम गए हैं। उनका वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अलाया एफ को जोर से गिरते हुए देख लोगों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी को एक्ट्रेस की चिंता हो रही हैं। कहीं उन्हें ज्यादा तेज न लग गई हो? अब फैंस इसी चिंता के घुले जा रहे हैं। हालांकि, वीडियो में आखिर तक अलाया एफ की हंसी नहीं रुकी है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें