Al Pacino Ex-Girlfriend Noor Alfallah: ऑस्कर विनिंग एक्टर अल पचीनो (Al Pacino) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह (Noor Alfallah) को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्टर को खुद से 54 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार करना भारी पड़ गया है। जी हां.. सामने आ रही खबरों की मानें तो, एक्टर को अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड नूर को हर महीने 25 लाख रुपये खर्च देने होंगे। दरअसल, 83 साल के फेमस एक्टर अल पचीनो को अपने 4 महीने के बेटे रोमन का खर्च के तौर पर 30,000 डॉलर गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह को हर महीने देने होंगे।
ईटी ऑनलाइन के मुताबिक, इसी साल सितंबर में 29 साल की अल्फल्लाह ने अपने बच्चे की कस्टडी के लिए कोर्ट में एप्लाई किया था, जिसके बाद अक्टूबर में कपल ने कस्टडी, मुलाकात और बच्चे के समर्थन पर समझौता कर लिया है, जिसके बाद ये फैसला हुआ कि रोमन अपनी मां नूर के साथ रहेगा, जिसके खर्च के लिए अल पचीनो को हर महीने 30,000 डॉलर उसको देने होंगे।
बेटे का खर्च उठाएंगे Al Pacino
सामने आ रही खबरों की मानें तो, अल पचीनो (Al Pacino) अगले आने वाले साल की शुरुआत में बेटे रोमन के लिए पढ़ाई-लिखाई और बाकी खर्चों के लिए हर साल बैंक में 15,000 डॉलर भी डालेंगे। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेल्थ इंशोरेंस में जो हेल्थ के खर्चे शामिल नहीं होंगे उन्हें भी एक्टर ही 100 परसेंट बेटे के लिए भी जिम्मेदार होंगे।
यह भी पढ़ें: ‘मजा क्यों खराब कर रहे हो?’ Salman Khan की TIGER 3 में ऋतिक रोशन के कैमियो पर भड़के फैंस!
मां Noor Alfallah को मिली बेटे की कस्टडी
वहीं, अगर बेटे रोमन की कस्टडी के बारे में बात करें तो वो अल पचीनो की एक्स-गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह को मिली है। इससे पहले बेटे के कस्टडी नूर दी गई थी और पचीनो को मुलाकात की अनुमति भी दी गई है। समझौते के मुताबिक, ऐसा भी कहा जा रहा है कि पचीनो अपनी गर्लफ्रेंड की वकील की फीस 20,000 डॉलर तक का भी पेमेंट करने के लिए कहा गया है।
कब मिले थे Al Pacino और Noor Alfallah?
बता दें कि अल पचीनो (Al Pacino) और नूर अल्फल्लाह (Noor Alfallah) पहली बार पिछले साल 2022, अप्रैल में मिले थे, जिसके बाद नूर अल्फल्लाह ने 6 जून को लॉस एंजिल्स के सीडर्स-सिनाई अस्पताल में बेटे रोमन को जन्म दिया था, जिसके बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं। (Al Pacino Ex-Girlfriend Noor Alfallah)
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
40 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines