Akshya Oberoi Villain Wife Reaction: क्या आपने कभी सोचा कि एक्टर्स के किरदारों का उनकी पर्सनल लाइफ पर क्या असर पड़ता होगा. कोई विलेन बनाता है, तो कोई हीरो. और कोई सुनील ग्रोवर की तरह अलग अलग किरदारों में लोगों को हंसाता है. अभिनेता हर रोज नए किरदारों को अपनाकर खुद को कैमरे के सामने पूरा नया बना लेता है. ऐसा ही एक बार इस एक्टर के साथ हुआ, जब उसने थ्रिलर सीरीज में विलेन का किरदार निभाया और उनकी पत्नी इतनी डर गई कि उन्होंने बेड शेयर करने से मना कर दिया.
यह भी पढ़ें: न प्रमोशन का शोर, न ट्रोलिंग का डर… AI से बनी इस हॉरर फिल्म ने उड़ाए कंगना और इम्तियाज के होश, महाक्लैश में बनी विनर
कौन है ये खूंखार विलेन वाला अभिनेता?
इस पॉपुलर एक्टर का नाम है- अक्षय ओबेरॉय, जिनके खूंखार विलेन वाले रोल ने उनकी बीवी को बहुत डरा दिया था. उन्होंने जून 2026 में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक सीरीज में विलेन का रोल निभाने पर उनकी पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा प्रभावित हुई. उनकी पत्नी पास आने से डरने लगीं थीं.
किस सीरीज से डरी बीवी?
दरअसल, अक्षय ओबेरॉय ने साल 2020 में आई सिद्धार्थ आनंद की वेब सीरीज ‘फ्लैश’ में एक बेहद क्रूर ट्रांसजेंडर और मानव तस्करी के सरगना (Taj) का नकारात्मक किरदार निभाया था. एक्टर ने बताया कि वह रोल इतना डरावना और रियसल लगा कि उनकी पत्नी ज्योति पति को इस अवतार में देखकर परेशान हो गईं. उन्होंने साथ एक ही बिस्तर पर सोने से भी साफ इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, उस सीरीज में ऐसा खूंखार रोल निभाने पर जब अक्षय की मां ने सीरीज का ट्रेलर देखा, तो उन्होंने भी कुछ समय के लिए मैसेजेस का जवाब देना बंद कर दिया. अक्षय बताते हैं कि उस किरदार ने मेरे निजी रिश्तों को काफी खराब किया था.
यह भी पढ़ें: Prime Video पर छाई 8 एपिसोड्स की रोमांस से भरी ये सीरीज, कहानी ने भी ऑडियंस का जीता दिल!
सिद्धार्थ आनंद के साथ किया काम
इस दमदार परफॉर्मेंस के बाद अक्षय ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने उन्हें फिल्म ‘फाइटर’ (2024) में एक देशभक्त एयरफोर्स पायलट (बशीर खान) का रोल दिया. अब जल्द ही शाहरुख खान की नई फिल्म ‘किंग’ (King) में भी नजर आने वाले हैं. उनकी इतनी रियलिस्टिक एक्टिंग से लोग अक्सर डर जाते हैं. उस दौरान उनकी पत्नी ने भी डरकर कुछ ऐसा कदम लिया.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो 6 बोल्ड गाने, जिन्होंने लगाया हॉटनेस का तड़का! नंबर 3 वाला तो आज भी है ट्रेंडिंग
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines