'पत्नी ने साथ बेड शेयर नहीं किया', विलेन का रोल निभाने पर एक्टर से दूर हुई बीवी, रिश्ते में आई थी दरार

Akshay Oberoi Villain Roles: क्या आप जानते हैं कि इस एक्टर की बीवी ने साथ में सोने से मना कर दिया, क्योंकि वे उनके विलेन वाले किरदार से इतना डर गईं थी. अभिनेता के अनुसार उस किरदार की वजह से उनके रिश्ते में दूरियां भी आ गई थी.

Akshay Oberoi Villain Roles

Akshay Oberoi Villain Roles

Akshya Oberoi Villain Wife Reaction: क्या आपने कभी सोचा कि एक्टर्स के किरदारों का उनकी पर्सनल लाइफ पर क्या असर पड़ता होगा. कोई विलेन बनाता है, तो कोई हीरो. और कोई सुनील ग्रोवर की तरह अलग अलग किरदारों में लोगों को हंसाता है. अभिनेता हर रोज नए किरदारों को अपनाकर खुद को कैमरे के सामने पूरा नया बना लेता है. ऐसा ही एक बार इस एक्टर के साथ हुआ, जब उसने थ्रिलर सीरीज में विलेन का किरदार निभाया और उनकी पत्नी इतनी डर गई कि उन्होंने बेड शेयर करने से मना कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है ये खूंखार विलेन वाला अभिनेता?

इस पॉपुलर एक्टर का नाम है- अक्षय ओबेरॉय, जिनके खूंखार विलेन वाले रोल ने उनकी बीवी को बहुत डरा दिया था. उन्होंने जून 2026 में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक सीरीज में विलेन का रोल निभाने पर उनकी पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा प्रभावित हुई. उनकी पत्नी पास आने से डरने लगीं थीं.

किस सीरीज से डरी बीवी?

दरअसल, अक्षय ओबेरॉय ने साल 2020 में आई सिद्धार्थ आनंद की वेब सीरीज ‘फ्लैश’ में एक बेहद क्रूर ट्रांसजेंडर और मानव तस्करी के सरगना (Taj) का नकारात्मक किरदार निभाया था. एक्टर ने बताया कि वह रोल इतना डरावना और रियसल लगा कि उनकी पत्नी ज्योति पति को इस अवतार में देखकर परेशान हो गईं. उन्होंने साथ एक ही बिस्तर पर सोने से भी साफ इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, उस सीरीज में ऐसा खूंखार रोल निभाने पर जब अक्षय की मां ने सीरीज का ट्रेलर देखा, तो उन्होंने भी कुछ समय के लिए मैसेजेस का जवाब देना बंद कर दिया. अक्षय बताते हैं कि उस किरदार ने मेरे निजी रिश्तों को काफी खराब किया था.

विज्ञापन

सिद्धार्थ आनंद के साथ किया काम

इस दमदार परफॉर्मेंस के बाद अक्षय ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने उन्हें फिल्म ‘फाइटर’ (2024) में एक देशभक्त एयरफोर्स पायलट (बशीर खान) का रोल दिया. अब जल्द ही शाहरुख खान की नई फिल्म ‘किंग’ (King) में भी नजर आने वाले हैं. उनकी इतनी रियलिस्टिक एक्टिंग से लोग अक्सर डर जाते हैं. उस दौरान उनकी पत्नी ने भी डरकर कुछ ऐसा कदम लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ