Akshay Kumar Housefull 5: बॉलीवुड की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हॉउसफुल 5’ रिलीज हो गई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। मल्टी स्टारर फिल्म होने के कारण ‘हॉउसफुल 5’ में फैंस की काफी दिलचस्पी है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर स्क्रीन पर फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब हो सकते हैं। वैसे भी पिछले काफी समय से अक्षय कुमार सिर्फ फ्लॉप पर फ्लॉप ही दे रहे हैं। ऐसे में अब उनकी फिल्म क्या फैंस को पसंद आ रही है या नहीं? ये जानने के लिए सिर्फ आप ही नहीं बल्कि अक्षय भी बेताब बैठे हैं।
अक्षय कुमार ने किया बड़ा एडवेंचर
लगता है इसी एक्साइटमेंट के चक्कर में अक्षय कुमार अब बड़ा एक्सपेरिमेंट कर बैठे हैं। सोशल मीडिया पर अब अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर कुछ ऐसा काम कर रहे हैं, जो करने की बड़े से बड़े एक्टर में भी हिम्मत नहीं होती। दरअसल, अब अक्षय कुमार खुद अपनी फिल्म का रिव्यू लेने आम लोगों के बीच पहुंच गए हैं। ‘हॉउसफुल 5’ देखकर लौट रहे लोगों से अक्षय कुमार यही सवाल कर रहे हैं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी?
बांद्रा में किलर मास्क लगाकर लिया ‘हॉउसफुल 5’ का रिव्यू
हालांकि, अक्षय कुमार मास्क लगाकर लोगों के बीच उतरे हैं। एक्टर ने चेहरा छुपाकर लोगों से अपनी फिल्म को लेकर सवाल किए हैं। अक्षय कुमार ने बड़ी ही चालाकी के साथ अपनी फिल्म ‘हॉउसफुल 5’ का मास्क लगाकर अपना चेहरा कवर कर लिया ताकि कोई भी उन्हें पहचान ना सके। ऐसे में लोग अक्षय कुमार से बात करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हुए नजर नहीं आ रहे। अक्षय एक-एक को पकड़कर पूछ रहे हैं कि उन्हें फिल्म में कौन ज्यादा पसंद आया? तो लोग नाना पाटेकर की तारीफ भी करते दिखे।
यह भी पढ़ें: Jannat Zubair को क्या ब्रेकअप के बाद आई Mr Faisu की याद? 50 मिलियन फैंस के बताया दिल का हाल
कोई पकड़े उससे पहले ही भाग निकले अक्षय कुमार
वहीं, आखिर में अक्षय कुमार की पोल खुलने ही वाली थी कि इतने में एक्टर रफू चक्कर हो गए। दरअसल, एक्टर के पीछे बाइक पर बैठे एक कपल ने उन्हें मास्क के साथ भी नोटिस कर लिया था। इससे पहले ही कि पकड़े जाते, वो वहां से भाग निकले। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ‘बस यूं ही मैंने सोचा कि किलर मास्क पहनकर आज बांद्रा में ‘हॉउसफुल 5′ देखकर निकल रहे लोगों का इंटरव्यू ले लूं। पकड़ा जाने वाला था एन्ड में, लेकिन भाग गया उससे पहले। मस्त एक्सपीरियंस था।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines