Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कमुार यानी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्मों के लिए खूब चर्चाओं में हैं। अक्षय जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो जाएंगें।
अक्षय कुमार ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम 3’ में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों का लिए खिलाड़ी कुमार जमकर मेहनत कर रहे हैं। वहीं, फैंस भी एक्टर की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही फिल्मों की शूटिंग शूरू होने वाली है।
यह भी पढ़ें- ED ऑफिस में दिखीं Nusrat Jahan; एक्ट्रेस से कई घंटे पूछताछ, करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला
फिल्मों के लिए अक्षय ने घटाई फीस- रिपोर्ट्स
एक रिपोर्ट की मानें तो अपकमिंग फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में अभिनेता कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार की जगह लेने वाले थे। ये बात जब अक्षय को पता चली तो उन्हें बहुत दुख हुआ। इसके बाद उन्हें दोनों ही फिल्मों को प्रोड्यूस कर रहे प्रोड्यूसर फिराेज नाडियाडवाला से मतभेद सुधारने का फैसला लिया और फिर फिल्मों में खिलाड़ी कुमार को जगह मिली। इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की फिल्मों के लिए अक्षय ने अपनी फीस भी घटा दी।
अपनी पूरी फीस सेक्रीफाइज कर प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर डील के लिए तैयार थे अक्षय
बता दें कि ऐसा खिलाड़ी कुमार ने इसलिए किया क्योंकि वो जानते हैं कि फिराेज की फाइनेंशियल कंडीशन कुछ ठीक नहीं हैं। इतना ही नहीं बल्कि पहले तो अक्षय अपनी पूरी फीस सेक्रीफाइज कर प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर डील के लिए तैयार थे, लेकिन फिरोज अपना आईपी रिटेन करना चाहते थे तो इसलिए फिरोज ने खिलाड़ी के साथ रेवेन्यू शेयर करने का मन बनाया और फैसला लिया।
अगले साल आएगी फिल्म
इसके साथ ही अगर अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम-3: वेलकम टू द जंगल’ की बात करें को इसकी अनाउंसमेंट अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को अपने 56वें जन्मदिन पर की है। इस फिल्म को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा और इसमें 25 मुख्य कलाकार नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, संजय दत्त, रवीना टंडन और दिशा पाटनी समेत कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फैंस को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines