Jolly LLB 3: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रिलीज करने की मंजूरी तो दे दी, लेकिन इसमें बड़े बदलाव भी कर दिए. जी हां, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए हैं और कुछ सीन भी ब्लर किए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में क्या-क्या बदलाव हुए हैं?
फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने पास कर दिया है और इसे U/A सर्टिफिकेट भी दिया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में बोर्ड ने आठ बदलवा किए हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जहां भी f**r शब्द है, उसे हटाया है. इसके अलावा शराब के ब्रांड को ब्लर किया गया है. साथ ही इसमें नया डिस्क्लेमर जोड़ा गया है.
‘जॉली एलएलबी 3’ में हुए बदलाव
इसके अलावा बोर्ड ने पुलिस के एक सीन को जिसमें बुजुर्ग आदमी को प्रताड़ित किया जा रहा है, उसका टोन डाउन करने को कहा है. साथ ही एक डायलॉग को बदलकर ‘जानकी अम्मा का गांव सिर्फ एक…चेक मुंह पर फेंक के मारा’ किया गया है. इसके अलावा सीमा बिस्वास के कैरेक्टर जानकी के हाथ में जो फाइल है उसे भी ब्लर किया है. साथ ही फिल्म की शुरुआत में काल्पनिक स्थान और साल शामिल करने को कहा है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसके अलावा बोर्ड ने एक डायलॉग को बदला है और उस सीन के लोगों को भी बदलने की लिए कहा गया है. बोर्ड ने इन्हीं बदलावों के साथ फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दी है. फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में एंट्री करने के लिए तैयार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- 15 साल की उम्र में गई मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट की जान, कार्डियक अरेस्ट ने छीनी Umer Shah की सांसें
संबंधित खबरें
अब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
33 mins agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
1 hr agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
1 hr ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
2 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
16 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
17 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
19 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
21 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines