Akshay Kumar Underrated Thriller Movie: अक्षय कुमार बॉलीवुड वो सितारे हैं जिन्होंने कॉमेडी से लेकर थ्रिलर मूवी तक की हैं। ये ही वजह है कि फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। सिनेमाघरों में पहचान बनाने के बाद भी अक्षय की मूवीज ओटीटी पर भी छाई रहती हैं। आज हम आपको अक्षय की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंडररेटेड रह गई। अब इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मूवी में आपको हर मोड़ पर कूट-कूटकर सस्पेंस मिलेगा और इसके साथ ही कहीं-कहीं कॉमेडी का भी डोज मिलेगा। इस मूवी का नाम स्पेशल 26 है। चलिए आपको मूवी की कास्ट से लेकर मूवी के बारे में डिटेल में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: 16 फिल्में लगातार हुईं फ्लॉप, कभी वेटर तो कभी सेल्समैन का किया काम; आज हैं बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’
सच्ची घटना पर आधारित कहानी
साल 2013 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ये मूवी 1987 में हुए ओपेरा हाउस डकैती केस पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक नकली सीबीआई टीम ने लोगों के घरों और ऑफिस में रेड मारी और मोटा पैसा कमाया। मूवी में अक्षय कुमार और अनुपम खेर नकली सीबीआई अधिकारी के रूप में नजर आते हैं। जो अपने साथियों के साथ मिलकर नकली रेड करते हैं। ये दोनों नकली अधिकारी बड़े-बड़े नेता और व्यापारी के घर को निशाना बनाते हैं और उनका काला धन लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं।
हर मोड़ पर ट्विस्ट
वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये नकली टीम एक फेमस नेता के घर में छापेमारी करती है। ये छापेमारी काफी हाईलाइट हो जाती है और बाद में पता चलता है कि ये एक नकली रेड थी। इसके बाद असली खेल शुरू होता है। असली सीबीआई इंस्पेक्टर बने मनोज बाजपेयी और पुलिस अधिकारी मिलकर नकली सीबीआई अधिकारियों की टीम को पकड़ने के लिए तरह-तरह के जाल बिछाती है। हालांकि नकली सीबीआई टीम इसके बाद भी कई व्यापारियों के घर में नकली रेड जारी रखती है। वहीं इसी बीच मूवी में दिखाया जाता है कि नकली टीम असली पुलिस से कैसे बचती है। अब मूवी का सस्पेंस क्लाइमैक्स में छुपा है। इस क्लाइमैक्स को देखने के लिए आपको ‘स्पेशल 26’ नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी।
मूवी की कास्ट
मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी के साथ-साथ काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता, राजेश शर्मा और नीरू बाजवा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी को ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई थी। जिसके चलते ये अंडररेटेड मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई थी। वहीं अपनी फैमिली के साथ बैठकर आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 48 मिनट की कॉमेडी-थ्रिलर, हर मिनट में मिलेगा सरप्राइज; Netflix पर आते ही बनी थी हिट
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
8 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
10 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
11 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines