Akshay Kumar Tiger Shroff Viral Photo: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते ही रहते हैं। उनकी फिल्मों को लेकर तो कभी किसी और वजह से अक्षय अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। कई बार तो उनके मीम्स तक वायरल हो जाते हैं। वहीं, इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff ) भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। इसी बीच अब अक्षय और टाइगर की सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra और Nick Jonas LA वाला घर छोड़ने के लिए हुए मजबूर, क्या है माजरा?
ये क्या हो गया अक्षय और टाइगर का हाल?
इतना ही नहीं, हो सकता है कि आप इन दोनों को पहचान भी न पाएं। दरअसल, अब खुद एक्टर अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये फोटो शेयर कर दी है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। जिस तस्वीर की इतनी बात हो रही है इसमें दोनों एक्टर्स कई सारे लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और ये एक ग्रुप फोटो है। लेकिन ये देखने में काफी हटके और फनी है। इसमें न सिर्फ ये लोग मजेदार पोज दे रहे हैं बल्कि उनका हुलिया भी कुछ ऐसा है कि आप भी कुछ मिनटों तक इस देखने पर मजबूर हो जाएंगे।
अक्षय ने लिखा मजेदार कैप्शन
दरअसल, इस फोटो में ये सभी लोग अपने चेहरे और शरीर पर मिट्टी लपेटकर आ गए हैं। ऐसे में ये पता लगा पाना भी मुश्किल हो रहा है कि इनमें अक्षय कौन हैं और टाइगर कौन। सब लोग काले रंग में रंगे हुए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कहा- ‘उन्हीं पुराने मीम्स से थक गया हूं, यहां कुछ नया मड-टेरियल है। इस तरह से हमने जॉर्डन के डेड सी में बड़े मियां छोटे मियां के इस यादगार शेड्यूल के खत्म होने का जश्न मनाया है। इट्स ए रैप!’ अब उनके इस पोस्ट पर फैंस फनी कमैंट्स कर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स के रिएक्शंस
एक फैन ने लिखा है, ‘होली में मैं और मेरे दोस्त कुछ ऐसे ही दीखते हैं।’ एक ने कहा, ‘सर ये आप लोग अजय देवगन लुक में क्यूं आ गए।’ एक कमेंट आया, ‘ये राजू तू इसके साथ मत रह रे, ये पागल हो गया है।’ एक बोला, ‘चांदनी चौक टू अफ्रीका की शूटिंग स्टार्ट हो गई लगता है।’ एक यूजर ने सवाल किया, ‘अजय देवगन की बायोपिक कर रहे हो क्या सर?’ कोई बोला, ‘सभी बैक बेंचर एक फ्रेम में। किसी ने कहा, ‘असली होली तो ये है।’ एक शख्स लिखता है, ‘फिल्म रैप सेलिब्रेशन का तरीका थोड़ा कैजुअल है सर जी।’ कोई हंसते हुए बोला, ‘बच्चों को डराने के लिए काफी है।’ एक कहता है, ‘छोटी गंगा से निकलने के बाद…’ कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, ‘नायक 2।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines