Akshay Kumar Jolly LLB 3: अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एल एल बी 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। हाल ही में वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे जहां उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी मौजूद थे। उनसे कानपुर के व्यक्ति का किरदार निभाने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया जिसके जवाब में अक्षय ने कुछ ऐसा कहा कि सबका ध्यान उनकी तरफ हो गया। जब उनसे पूछा गया कि कानपुर की पहचान अक्सर तम्बाकू और गुटखे से होती रही है। इस बात का अक्षय ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि दर्शक उन्हें खूब सरहाते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं अक्षय ने क्या कहा ?
क्या बोलें अक्षय?
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। जहां उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि कानपुर के पहचान में लोग का मानना है कि लोग अक्सर मुंह में गुटखा दबा कर बात करते नजर आते हैं तो क्या अक्षय इस बात से सहमत हैं ? क्या उन्होंने भी शूटिंग के दौरान कानपुर का जुड़ाव तम्बाकू और गुटखे से महसूस किया है। अक्षय ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि ‘गुटखा नहीं खाना चाहिए। जब रिपोर्टर ने उन्हें बीच में रोकने की कोशिश की तो अक्षय कहते हैं कि ‘मैं तो यही बोलूंगा’। इसके बाद वो बड़े मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि इंटरव्यू आपका है या मेरा? मैं जो बोलूंगा वो आप ससुनोगे। आप मेरे मेरे मुंह में शब्द नहीं डालोगे, मैं कह रहा हूं गुटखा खाना बुरा है।
ये भी पढ़ें: गजब का सस्पेंस, कमाल का थ्रिलर, Jolly LLB 3 से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निपटा लें ये रोमांचक कोर्टरूम ड्रामा फिल्में
फिल्म कब होगी रिलीज?
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार,अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स शामिल हैं। फिल्म का टीजर 12 अगस्त को रिलीज किया गया था। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा देखने को मिलने वाला है। फिलहाल, फिल्म के ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद रहे हैं।
ये भी पढ़ें:Tanya Mittal ने बताया क्यों छोड़ी थी 19 साल की उम्र में पढ़ाई,मदर टेरेसा जैसी बनना था सपना
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
16 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
22 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
23 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines