रिलीज होते ही Netflix पर ट्रेंड करने लगी Khel Khel Mein, Akshay Kumar की फिल्म दे जाती है बड़े सोशल मैसेज

Khel Khel Mein Trending on OTT Platform Netflix: नेटफ्लिक्स पर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज हो गई है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े हुए 3 बड़े सोशल मैसेज।

Khel Khel Mein Trending on OTT Platform Netflix

Khel Khel Mein Trending on OTT Platform Netflix

विज्ञापन

Khel Khel Mein Trending on OTT Platform Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज हो गई है। 15 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ की आंधी में फिल्म कहीं गुम ही हो गई थी। बेहतरीन कहानी, शानदार कॉमेडी के दम पर फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। जी हां अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। चलिए आपको बताते हैं एक फैमिली एंटरटेनर होने के साथ-साथ फिल्म अपने साथ-साथ वो कौन से सोशल मैसेज है जो लेकर आती है।

बेहतरीन कहानी, शानदार कॉमेडी

फिल्म को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे अक्षय कुमार बहुत सालों के बाद अपने चिर-परिचित कॉमेडी अंदाज में वापस आए हैं। फिल्म में कई जगह पर खिलाड़ी कुमार अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के साथ ऑडियंस को हंसाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प और यूनीक लगती है। कैसे एक सिंपल सी गेम सभी की जिंदगी एक ही रात में पलटकर रख देती हैं।

विज्ञापन

तीनों कपल्स की लाइफ में कैसे एक गेम भूचाल ले आती है, इस फिल्म में काफी अच्छे से दिखाया हुआ है। दरअसल एक शादी में सभी दोस्त मिलकर एक गेम खेलने का सोचते हैं जिसमें सभी उस एक रात के लिए अपने-अपने फोन टेबल पर रख देते हैं, जैसे ही किसी के फोन पर कोई मैसेज या ईमेल आता है तो वो सभी के सामने तेज-तेज बोलकर सुनाया जाता है।

सोशल मैसेज देकर जाती है फिल्म

फिल्म की कहानी और कॉमेडी ही इसे एंटरटेनिंग नहीं बनाती बल्कि फिल्म को देखने के बाद सोशल मैसेज भी लोगों तक पहुंचता है। फिल्म में फरदीन खान एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जिसका तलाक हो जाता है। वो खुद की सेक्सुएलिटी से लड़ रहा होता है लेकिन दूसरों को रिवील नहीं कर पाता कि वो गे हैं। इसलिए जब इस गेम के जरिए उसका भेद भी खुल जाता है तो फिल्म के राइटर-डायरेक्टर बड़े ही प्यार और इमोशन्स के साथ लोगों को ये मैसेज देते हैं कि प्यार-प्यार होता है चाहे वो लड़की से हो या फिर लड़के से। इसके अलावा वो बताते हैं कि समलैंगिक होकर समाज के तानों की वजह से आधा घंटा भी बिताना बहुत मुश्किल हो जाता है।

इसके अलावा फिल्म से मैसेज दिया गया है कि शादी-शुदा जिंदगी में दो लोग एक पार्टनर की तरह एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं, ना कि किसी ऑनरशिप के बाद एक दूसरे की जिंदगी के मालिक। अच्छी शादी वही है जिसमें लोग एक दूसरे के साथ रहने से घबराए नहीं बल्कि खुशी-खुशी अपनी हर चीज को एक-दूसरे से शेयर करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ