Aamir Khan ही नहीं इस सुपरस्टार का बेटा भी जीता है सिंपल लाइफ, Junaid के जैसा कौन है वो स्टारकिड?

Akshay Kumar Son Aarav: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने शहजादे आरव को लेकर कई बातों का खुलासा किया है, जिससे वो फिर चर्चा में आ गए। साथ ही उन्होंने आरव के कम उम्र में घर छोड़ने की वजह भी बताई है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Junaid

Junaid

विज्ञापन

Junaid, Akshay Kumar Son Aarav: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान के पास करोड़ों की संपत्ति हैं, लेकिन इसके बाद भी आमिर के बेटे जुनैद बेहद सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। जुनैद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं, जिनमें वो ऑटो में सफर करते नजर आते हैं। साथ ही वो लग्जरी चीजों का भा शौक नहीं रखते। बता दें कि ना सिर्फ जुनैद बल्कि एक और स्टारकिड ऐसा है, जो जुनैद की तरह ही बेहद सिंपल रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन है? तो आइए आपको बताते हैं…

‘धवन करेंगे’ में नजर आए अक्षय कुमार

दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार शिखर धवन के नए शो ‘धवन करेंगे’ में नजर आए हैं। जी हां, इस शो में अक्षय ने अपनी पर्सनल लाइफ और बच्चों को लेकर बात की है। इस दौरान अक्षय ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा कि जब मेरा बेटा 15 साल का था तो उसने घर छोड़ दिया था। एक्टर ने बताया कि महज 15 साल की उम्र में ही उनका बेटा घर छोड़कर बाहर पढ़ने के लिए चला गया था। इतना ही नहीं बल्कि वो बहुत सिंपल रहना पसंद करता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarav Kumar (@aaravakshaykumar)

अक्षय ने 14 साल की उम्र छोड़ दिया था घर

अक्षय ने कहा कि आरव लंदन में यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है। आरव जब 15 साल का था, तो उसने घर छोड़ दिया था। उसे हमेशा पढ़ाई का शौक रहा है और वह अकेला रहना चाहता था। अभिनेता ने बताया कि यह उसका अपना फैसला था। हालांकि मैं नहीं चाहता था, लेकिन फिर भी वो चला गया। अक्षय ने आगे कहा कि मैं उसे रोकना चाहता था, लेकिन मैं आरव को नहीं रोक पाया क्योंकि मैंने खुद ने 14 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarav Kumar (@aaravakshaykumar)

विज्ञापन

सिंपल लाइफ जीना पसंद करता है अक्षय का लाडला

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे अक्षय ने बताया कि आरव सिंपल लाइफ जीना पसंद करता है। वो अपने काम खुद करता है। आरव अपने कपड़े खुद धोता है। इतना ही नहीं वो अच्छा खाना भी बना लेता है और बर्तन भी साफ कर देता है। आरव को मंहगे कपड़े खरीदना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अभिनेता ने कहा कि वो कपड़े खरीदने के लिए सेकेंड-हैंड स्टोर थ्रिफ्टी में जाता है। अक्षय ने अपने बच्चे के बारे में कई सारे बातें रिवील की हैं, जिसके बाद यूजर्स आरव की तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarav Kumar (@aaravakshaykumar)

विज्ञापन

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो खिलाड़ी कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’, ‘सिंघम अगेन’, ‘खेल खेल में’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इन फिल्मों में से कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेंगी।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ