Sarfira Trailer Break Records: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार फ्लॉप फिल्में देकर न सिर्फ फैंस को निराश कर रहे हैं बल्कि अपना करियर और मेकर्स का पैसा भी बर्बाद कर रहे हैं। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि फाइनली अक्षय कुमार एक बड़ी हिट देकर सभी की बोलती बंद कर देंगे। हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा‘ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, ‘सरफिरा’ की कहानी बाकी फिल्मों से काफी अलग है।
सरफिरा बन छाए अक्षय
इस बार अक्षय कुमार फैंस को एक ऐसी कहानी सुनाने और दिखाने वाले हैं जिसके बाद फैंस भी हैरान रह जाएंगे। 1 रुपए में भी हवाई यात्रा संभव हो सकती है? इस नामुमकिन काम को वो कैसे अपनी जिद और जुनून से मुमकिन करेंगे ये फिल्म उस बारे में है। ट्रेलर में अक्षय के कई शेड्स देखने को मिले हैं। ऐसे में ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। साथ ही इस ट्रेलर में इमोशंस, ड्रीम और पैशन के अलावा एक और चीज की तारीफ हुई है।
यूट्यूब पर ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड
दरअसल, एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल (Paresh Rawal) स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। जब भी ये दोनों साथ आते हैं तो फिल्म में मैजिक हो जाता है और वो हिट हो जाती है। अब लग रहा है इस बार भी फिल्म कुछ बड़ा धमाका करेगी। इसकी शुरुआत ट्रेलर से ही हो चुकी है, जिसने पुराने रिकॉर्ड तोड़ एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। बता दें, ‘सरफिरा’ का ट्रेलर अब 2024 का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला हिंदी फिल्म ट्रेलर बन चुका है। इसका मतलब साफ है कि ‘सरफिरा’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल ने लगाई घर में आग? क्या नैजी और रणवीर शौरी के बीच होगा घमासान?
अब तक मिले कितने व्यूज?
13 दिन पहले आए इस ट्रेलर को अब तक 67 मिलियन यानी 6 करोड़ 70 लाख लोग देख चुके हैं। फिल्म का कंटेंट इतना दमदार लग रहा है कि फैंस को फिल्म से उम्मीदें हो गई हैं। अब ट्रेलर ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड सेट कर पाती है या नहीं? ये रिलीज के बाद ही पता चलेगा। बता दें, 12 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
12 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
13 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
14 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
15 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
16 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines