Akshay Kumar Movie Trend on OTT: पहले भी साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों का हिंदी रीमेक बन चुका है। कुछ फिल्में जबरदस्त हिट भी रहीं। ऐसी ही साउथ की एक सुपरहिट जिसका हिंदी रीमेक पिछले साल 2024 में रिलीज हुआ। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड किरदार में नजर आए। फिल्म को करीब 90 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया लेकिन रिलीज के बाद अच्छी कमाई तो दूर बजट भी नहीं निकाल सकी। हैरानी की बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होने के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हो गई। इसे IMDb पर रेटिंग भी जबरदस्त मिली है।
क्या था फिल्म का नाम?
यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, वह फिल्म पिछले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान नजर लीड किरदार में नजर आए थे। बेशक आप समझ गए होंगे कि हम फिल्म ‘सरफिरा’ की बात कर रहे हैं। अक्षय की यह फिल्म साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ का हिंदी रीमेक है।
ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई
सूर्या की ‘सोरारई पोटरु’ को सुधा कोंगरा ने डायरेक्ट किया था। दिलचस्प बात है कि अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ भी उन्हीं के डायरेक्शन में बनी है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘सरफिरा’ गर्दा उड़ा रही है।
IMDb पर रेटिंग मिली जबरदस्त
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ भारत की टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा करके बैठी हुई है। सिनेमाघरों में भले ही ये फिल्म फ्लॉप साबित रही हो लेकिन IMDb पर इसे 10 में से 7 की रेटिंग दी गई है।
90 करोड़ की लागत में बनी
IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सरफिरा’ को करीब 90 करोड़ के बजट में बनाया गया था लेकिन रिलीज के बाद मेकर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 22.13 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दुनियाभर में 30.02 करोड़ रुपये कमाए थे। इसलिए वर्डिक्ट डिजास्टर साबित हुई।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra की ये चूक फिनाले से बाहर न करवा दे, बहन ने भी गिनाई गेम की बड़ी गलती
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines