कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. वहीं फिल्म की ओटीटी डील भी काफी कम में रुपये में बिकी है , जिसे लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. हालांकि, हाल ही में रिलीज हुई सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हुई है. लेकिन इस फिल्म की ओटीटी डील यश की ‘टॉक्सिक’ से भी ज्यादा में हुई है.
आपको बता दें कि 11 सितंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी डील भी फाइनल हो गई है. वहीं यह भी उम्मीद की जा रही है कि इस मूवी को ओटीटी पर शानदार व्यूज मिलने वाले हैं. खबरों के अनुसार इस मूवी की डिजिटल और सेटेलाइट के राइट्स को 80 करोड़ में हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में सख्त हुआ SC, पैसे चुकाने का मिला आखिरी मौका
कितने में हुई ‘हैवान’ ओटीटी डील
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ की ओटीटी डील हो चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म की सेटेलाईट राइट्स भी फाइनल हो चुका है. मूवी की राइट्स को सोनी लिव और सेटेलाइट राइट्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने खरीदा है. मूवी के राइट्स को मेकर्स ने 80 करोड़ रुपये में बेच दिया है. वहीं साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की बात करें, तो इस मूवी की ओटीटी डील 30 करोड़ रुपये में हुई है.
वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ की ओटीटी स्ट्रीम की बात करें, तो इस मूवी की ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी 4 से 6 हफ्तों बाद OTT पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, फिल्म मेकर्स की ओर से इस मूवी की ओटीटी डील और ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो अक्षय कुमार की फिल्म हैवान को बनाने में लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान को ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी दिया अपडेट
‘हैवान’ स्टार कास्ट
‘हैवान’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी अक्षय कुमार और सैफ अली खान के आलावा बोमन ईरानी, राजपाल यादव, मोहनलाल और राजेश शर्मा ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी साल 2016 में रिलीज हुई मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines