Akshay Kumar Fees For Welcome 3 And Hera Pheri 3: बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। उनके हाथ में कई बड़ी फिल्में हैं जिनकी रिलीज से पहले ही फैंस को पता है कि वो हिट ही होंगी। दरअसल, अक्षय अपनी पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल में काम कर रहे हैं। अब अक्षय की ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) और ‘वेलकम 3’ (Welcome 3) आने वाली है। वहीं, अब ऐसी खबर सामने आई है कि इन मूवीज को करने के लिए एक्टर ने अपनी फीस की कुर्बानी दे दी।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor अब Tiger Shroff संग करेंगी रोमांस! जानें किस फिल्म में दिखेगी इनकी केमिस्ट्री?
अक्षय ने मजबूरी में कम की अपनी फीस?
इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि अक्षय कुमार मुफ्त में मेकर्स के लिए ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम 3’ करने वाले हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस कम कर ली है। लेकिन जहां हर तरफ एक्टर्स के फीस बढ़ाने का ट्रेंड चल रहा है, वहां अक्षय ने ये कदम क्यों उठाया इसके लेकर भी सबके मन में सवाल उठ रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हो गया कि अक्षय कुमार को अपनी फीस कम करनी पड़ी? क्या एक्टर की कोई मजबूरी है या ये लगातार फ्लॉप फिल्में देने का कोई साइड इफेक्ट है? तो चलिए जानते हैं आखिर उनके इस फैसले के पीछे क्या कारण है।
Image Credit: Google
ये है कटोती की असली वजह
बता दें, अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 का हिस्सा बनने के लिए अब अपनी फीस में कटौती करेंगे क्योंकि अब उनका प्लान कुछ और है। दरअसल, एक्टर अब प्रोड्यूसर के साथ प्रॉफिट शेयर करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब अक्षय को पता चला कि हेरा फेरी 3 में उन्हें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) रिप्लेस करने वाले हैं तो वो इस बात का बुरा लगा। बस फिर क्या था एक्टर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) के पास पहुंचे और सारी बातें उनके सामने रखी। जब सभी चीजे सॉल्व हो गईं तो फिरोज की दोनों फिल्में हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 में अक्षय की एंट्री हो गई।
इस डील में भी है प्रॉफिट
वही, जैसे ही अक्षय ने इन फिल्मों में काम करना शुरू किया तो उन्हें फिरोज की फाइनेंसियल कंडीशन के बारे में पता चला। इसके बाद एक्टर ने अपनी पूरी फीस ना लेने का फैसला लेते हुए फिल्ममेकर के साथ प्रॉफिट शेयरिंग की डील कर ली। इस डील के लिए फिरोज भी राजी हो गए और अब वो अक्षय के साथ रेवेन्यू शेयर करेंगे।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines