OTT Crime Thriller Movie: फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जिनकी कहानी ऑडियंस के दिलों पर छा गई. इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो सच्ची घटना पर आधारित हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो एक रियल लाइफ स्टोरी है. फिल्म में इतने ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं जिसे देख आपका दिमाग भी घूम जाएगा. फिल्म में भारतीय नौसेना अधिकारी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में दिखाया गया है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो अक्षय कुमार की ‘रुस्तम’ है. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत भारतीय नौसेना के अधिकारी रुस्तम पावरी का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है. रुस्तम की शादी बॉम्बे में रहने वाली सिंथिया से होती है. रुस्तम अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते अक्सर घर से बाहर रहता है और एक समय रुस्तम को पता चलता है कि उसकी पत्नी सिंथिया के प्रेम संबंध उसके दोस्त विक्रम मखीजा से हैं. एक दिन रुस्तम अपनी पत्नी सिंथिया और विक्रम को साथ देख लेता है और वो गुस्से में आकर विक्रम के घर पहुंच जाता है और पिस्तौल से विक्रम को शूट कर उसकी हत्या कर देता है.
यह भी पढ़ें: कभी कपड़े उधार मांगकर ऑडिशन देती थीं ‘मिर्जापुर’ की भाभी, फिर एक सीरीज से चमकी किस्मत और बन गईं OTT क्वीन
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
विक्रम की हत्या करने के बाद रुस्तम पुलिस को सरेंडर भी कर देता है. रुस्तम पर केस चलता है और मुकदमे में उस पर हत्या का आरोप लग जाता है, लेकिन कोर्ट में पेश जूरी इसे हत्या के बजाय आत्मरक्षा का मानती हैं. वहीं कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब विक्रम की हत्या के पीछे कुछ और ही कहानी सामने आती है. जो सिंथिया से नहीं बल्कि रुस्तम की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी होती है. हालांकि इस बारे में रुस्तम किसी ओर को भनक तक नहीं लगने देता. इसके पीछे की वजह आपको जी5 पर फिल्म देखकर ही पता चल पाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने दिखाया बड़ा दिल; फीस में की भारी कटौती
फिल्म की स्टारकास्ट
अक्षय कुमार के साथ-साथ इस फिल्म में इलियाना डी’क्रूज, ईशा गुप्ता, अर्जन बाजवा, पवन मल्होत्रा, कुमुद मिश्रा और उषा नाडकर्णी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. टिनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी के.एम. नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले पर आधारित है. फिल्म के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया था. आज 10 साल बाद भी फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines