Akshay Kumar On Tom and Jerry: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ऑन स्क्रीन एक्शन और ऑफ स्क्रीन फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं। अक्षय कुमार अब अपनी कॉमेडी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘खेल खेल में’ (Khel Khel Mein) के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना, आदित्य सील और एम्मी विर्क जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब अक्षय ने एक कार्टून को लेकर अपनी राय दी है जो काफी अलग और हटके है।
‘टॉम एंड जेरी’ को लेकर अक्षय ने किया खुलासा
आपने ‘टॉम एंड जेरी’ के बारे में तो सुना ही होगा। ये कार्टून लगभग हर एक बच्चे ने देखा होगा। अब अक्षय ने इस कार्टून को लेकर एक टिप्पणी की है। दरअसल, हाल ही में अक्षय अपने को-स्टार फरदीन खान के साथ एक इंटरव्यू दे रहे थे। इसी बीच फरदीन ने बातों-बातों में खुलासा कर दिया कि कॉमेडी में उनका पसंदीदा काम ‘टॉम एंड जेरी’ ही है। अक्षय ने इसके बाद फरदीन खान से असहमति जताई और उन्होंने जो कहा उसके बाद आप भी चौंक जाएंगे।
‘कार्टून में कॉमेडी नहीं वायलेंस है’
एक्टर ने इस कार्टून को लेकर कहा कि नहीं, नहीं… ‘टॉम एंड जेरी’ कोई कॉमेडी नहीं है बल्कि ये तो एक्शन है, ये वायलेंस है। यानी उन्हें इस कार्टून में हिंसा नजर आती है। इतना ही नहीं अक्षय ने आगे एक और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपना एक राज खोला है जो आज से पहले शायद ही किसी को पता होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको अपना एक सीक्रेट बताऊं। कई सारे एक्शन सीन्स जो मैंने कई बार किए हैं, वो मैंने टॉम एंड जेरी से ही लिए हैं। वो हेलीकॉप्टर वाला सीन भी उसी कार्टून शो से था।’
यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez को जन्मदिन पर महाठग से मिला कीमती तोहफा, Sukesh ने पानी की तरह बहाया पैसा
कार्टून से इंस्पायर्ड हैं अक्षय के एक्शन सीन्स
अक्षय ने आगे कहा कि नेशनल ज्योग्राफिक से भी उन्होंने इंस्पिरेशन ली है। यहां भी बेहतरीन एक्शन दिखता है। अक्षय का कहना है कि टॉम एंड जेरी में जिस तरह का एक्शन होता है वो अविश्वसनीय है। अब एक्टर ने सबके सामने मान लिया है कि उनकी फिल्मों का एक्शन एक कार्टून से इंस्पायर्ड होता है और वो इसे काफी पसंद करते हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines