Akshay Kumar Praises Wife Twinkle Khanna, मुंबई: ये जिंदगी भी बड़ी अजीब है। आदमी न जाने क्यों हमेशा कुछ बनने की हसरत दिल में पाले रहता है, बजाय अपने होने को इंज्वाय करने के। आजकल ओह माय गॉड 2 से कामयाबी की नई बुलंदी छू रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बीवी ट्विंकल खन्ना की हालत कुछ ऐसी ही है। गजब की बात है कि उन्होंने एक उपलब्धि हासिल कर ली है। पतिदेव मिस्टj खिलाड़ी तारीफों के सेतु बांधते नहीं थक रहे और श्रीमती को जैसे होश ही नहीं है। ऐसा क्या हुआ है, आइए जरा तफसील से जानें…
हाल ही में ट्विंकल ने अपनी यह मास्टर डिग्री पूरी कर ली है। इसके बाद उनके पति अक्षय कुमार ने उन्हें बधाई दी है।अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर अपनी पत्नी की एक रील शेयर करते हुए मिस्टर खिलाड़ी ने लिखा है, ‘इसमें महारत हासिल की और कैसे। आप पर बहुत गर्व है टीना। अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आप घर वापस कब आ रही हैं। हम सभी बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं’।
दूसरी ओर अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की और कैप्शन में लिखा, ‘पढ़ने, असाइनमेंट और सबमिशन से निपटना और अपने शोध को सौंपने से यह कोर्स समाप्त हो जाता है। मैंने सोचा था कि अपने अंतिम शोध को सौंपना एक एकेडमिक क्लास से बाहर निकलने जैसा होगा, लेकिन जश्न मनाने के बजाय मैं खोया हुआ महसूस कर रही हूं। यह कुछ ऐसा हो गया है, जो मेरे पूरे एक साल के जीवन का बड़ा हिस्सा रहा है और अब सब कुछ खत्म हो गया है’।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines