हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अक्षय कुमार के बाद प्रभास की Fauzi की रिलीज डेट टली, क्या श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ तय तारीख पर देगी दस्तक

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म फौजी की रिलीज डेट का साल 2027 तक के लिए टाल दिया गया है. इस मूवी को टालने की वजह फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन बताया जा रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
प्रभास की Fauzi की रिलीज डेट टली (PIC-actorprabhas, Instagram)

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी फौजी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की इस मूवी का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. प्रभास की इस फिल्म को हनु राघवपुडी द्वारा बनाई जा रही है. एक्टर की यह मूवी 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी.

लेकिन इस मूवी को लेकर हाल ही में ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद एक्टर के फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक्टर की मूवी का पोस्ट-प्रोडक्शन काम में देरी के कारण मूवी की रिलीज साल 2027 तक के लिए टाल दी जा सकती है. हालांकि, अब फिल्म मेकर्स ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है. लेकिन यह मूवी अब कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में घिरी सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, फिल्म पर लगा म्यूजिक चोरी का आरोप!

विज्ञापन

प्रभास की ‘फौजी’ की टली रिलीज डेट

आपको बता दें कि एक्टर की मूवी ‘फौजी’ की रिलीज डेट टाल दी गई है, इस बात की जानकारी प्रोड्यूसर ने कंफर्म की है. तेलुगु अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) के प्री-रिलीज इवेंट में बात करते हुए, प्रोड्यूसर रवि शंकर ने मूवी की पोस्टपोन डेट को कंफर्म किया है. इतना ही नहीं प्रोड्यूसर ने फैंस से कहा है कि इस मूवी को रिलीज होने में जितना टाइम लगेगा उतना ही फैंस को मजा आने वाला है. दरअसल, इस फिल्म को लार्ज स्केल बनाने के लिए थोड़ा टाइम लगने वाला है.

इवेंट में प्रोड्यूसर ने रवि शंकर कहा, ‘फिल्म फौजी की रिलीज डेट को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है. यह एक बेहतरीन फिल्म है. आपने  बाहुबली के बाद प्रभास को भव्य रूप में नहीं देखा होगा. यह फिल्म देखने के बाद आपको भी काफी मजा आने वाला है. इसके साथ ही रवि ने फैंस को सॉरी भी बोला और कहा की मूवी को थोड़ा सा आगे बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी गौतम ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, कार्तिक आर्यन को भी मिला बड़ा सम्मान

क्या अकेले रिलीज होगी ‘ईठा’

आपको बता दें कि इससे पहला बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन की अनटाइटल्ड फिल्म की भी रिलीज डेट को टाल दिया गया था. वहीं अब फैंस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ को लेकर भी सोच में पड़ गए हैं. अब दर्शक सोच रहे हैं कि क्या यह मूवी अपने सही वक्त पर दर्शकों को देखने को मिलने वाली है या नहीं . आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola