फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। जब परेश रावल ने कहा कि वो फिल्म में नहीं होंगे तो उनके फैंस काफी निराश हो गए थे,लेकिन अब उन्होंने खुद कहा है कि उन्होंने सब कुछ सुलझा लिया है और वो फिर से इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। पिंकविला से बात करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने बताया कि ये मामला कैसे सुलझा।
फिरोज नाडियाडवाला ने क्या कहा?
फिरोज ने बताया कि मेरे भाई साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर अहमद खान ने इस झगड़े को सुलझाने में बहुत मदद की। साजिद भाई ने कई दिन तक मेहनत की और बहुत समय दिया ताकि परेश जी दोबारा फिल्म से जुड़ जाएं। हमारा रिश्ता 50 साल से भी पुराना है। अहमद खान ने भी बहुत कोशिश की। इन्हीं दोनों की मदद और समझदारी से अब सब कुछ ठीक हो गया है और हम फिर से एक साथ काम कर रहे हैं।
फिरोज ने ये भी बताया कि अक्षय कुमार ने भी इस मसले को सुलझाने में काफी मदद की। उन्होंने कहा कि हमें अक्षय जी का पूरा साथ मिला। हमारा रिश्ता 1996 से बहुत अच्छा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में उन्होंने बहुत प्यार और समझदारी दिखाई। प्रियदर्शन जी, परेश जी और सुनील जी भी बहुत सहयोगी रहे। अब हम एक मजेदार और अच्छी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
विवाद क्या था?
मई में परेश रावल ने कहा था कि वो ‘हेरा फेरी 3’ नहीं करेंगे। इससे उनके फैन्स और को-स्टार्स भी चौंक गए थे। खबरें आईं कि परेश और फिल्ममेकर्स के बीच कुछ मतभेद हो गए थे, लेकिन परेश ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने फिल्म इसलिए छोड़ी थी क्योंकि उन्हें लग रहा था कि ये रोल अब वो नहीं करना चाहते।
अब परेश रावल ने एक पॉडकास्ट में हिमांशु मेहता के साथ एक इंटरव्यू में खुद कहा है कि वो फिर से फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने मजाक में कहा, ‘पहले भी फिल्म आने वाली थी, लेकिन हमें खुद को थोड़ा संभालना था। आखिरकार प्रियदर्शन, अक्षय और सुनील सभी बहुत पुराने दोस्त हैं और सभी क्रिएटिव लोग हैं।
ये भी पढ़ें- ‘Janaki vs State of Kerala’ को लेकर बढ़ा विवाद, केरल फिल्म संगठनों ने CBFC के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines