OMG 2 Review: सेक्स एजुकेशन से जुड़े कई राज खोलती है Akshay Kumar की ये फिल्म! पढ़ें क्या कहती है कहानी?
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Review
Edited By Vandana Saini

Akshay Kumar OMG 2 Review
OMG 2 Review: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘OMG 2’ शुक्रवार (11 अगस्त) को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता-निर्देशकों, स्टार कास्ट के साथ-साथ फैंस भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म असल में ‘सेक्स एजुकेशन’ पर बेस्ड है। जहां कांति शरण मुदग्ल (पंकज त्रिपाठी) के बेटे का स्कूल के टॉयलेट में मास्टरबेशन (हस्तमैथुन) करते हुए वीडियो वायरल हो जाता है, जिसके बाद उसकी काफी बदनामी होती है।
फिल्म की कहानी एक पिता की पीड़ा को बताती है, जो अपने बेटे की इस तरह की हरकत से काफी परेशान हो जाता है, लेकिन उसको धीरे-धीरे ये एहसास होता है कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहा है, जिसके बाद उनकी एक बड़ी जंग की शुरुआत होती है, जिसको ‘महादेव’ (Akshay Kumar) हर दिन नए-नए मोड़ देते हैं। वो मोड़ क्या हैं इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
वहीं, अगर फिल्म के रिव्यू की बात की जाए तो, फिल्म की कहानी को बेहद ही अलग ठंग से पेश किया गया है, जिसमें सेक्स एजुकेशन को कुछ अलग अंदाज में लोगों तक पहुंचाया गया है, जिसके लिए अक्षय कुमार समेत सभी स्टार्स ने काफी दमदार भूमिका निभाई है। फिल्म इमोशन्स के साथ-साथ कॉमेडी से भी जुड़ाव रखती है, जो क्लाइमैक्स तक आपको बांधे रखेगी। फिल्म का इंटरवल भी आपको सीट से उठने नहीं देगा।
इसके अलावा फिल्म में कलाकारों की भूमिका के बारे में बात करें तो, पंकज त्रिपाठी फिल्म में एक मध्यम परिवार से आते हैं, जो उज्जैन के महाकाल मंदिर के सामने अपनी एक दुकान चलाते हैं। उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है।
वहीं यामी गौतम फिल्म में एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं जो बखूबी अपना पक्ष रखती नजर आती हैं। उनके किरदार में काफी दम नजर आता है और बात की जाए अक्षय कुमार के किरदार की तो, फिल्म में अक्षय का किरदार काफी कम नजर आया है, लेकिन उनके लुक्स और अदाकारी ने दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
फिल्म के गाने बेहद ही दमदार है, जिनको एक बार सुनने के बाद आपको बार-बार सुनने का मन करता है। खासकर ‘हर हर महादेव’ गाने में अक्षय का लुक और उनका डांस बेहद शानदार है। इसके अलावा फिल्म में एक और गाना ‘ऊंची-ऊंची वादी’, जिसको सिंगर हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuwanshi) ने गाया है, जो इमोशनली दिल को छू जाता है।
अमित राय (Amit Rai) के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की इस फिल्म ‘OMG 2’ का क्लाइमैक्स इमोशनल करने वाला है। आखिर में एक भक्त का उसके भगवान से मिलन उनके अंदर के इमोशनस को बयां करता है। हमारी ओर से इस फिल्म को 5/4.5 स्टार मिलते हैं। साथ ही सभी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, जो सेक्स एजुकेशन को अलग अंदाज में बयां करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: