Akshay Kumar OMG 2 Scenes: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ (OMG 2) आज (11 अगस्त) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार के फैंस काफी समय से इस फिल्म का वेट कर रहे थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे भक्त के जीवन पर आधारित है, जो भगवान शिव को अपना सब कुछ मानता है। साथ ही फिल्म ‘सेक्स एजुकेशन’ की इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अक्षय और पंकज के अलावा यामी गौतम (Yami Gautam) भी नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी का प्लॉट कांति शरण मुदग्ल (पंकज त्रिपाठी) और उनके बेटे की जिदंगी पर बेस्ड है।
कांति भाई के बेटे का स्कूल के टॉयलेट में मास्टरबेशन करते हुए वीडियो वायरल हो जाता है और उसकी समाज में खूब बेइज्जती होती है, जिसके चलते वो आत्महत्या करनी की ठान लेता है। इसके बाद कहानी की असल शुरुआत होती है कि किस तरह पिता अपने बेटे को समाज में वापस ले जाने के लिए क्या-क्या करता है वो दिखाया गया है। फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जो आपको चौंकाने और हैरान करने के लिए काफी हैं, जिनको एक बार देखने के बाद आप बार-बार देखना पसंद करेंगे।
यह भी पढ़ें: सच्ची है Gadar 2 के ‘तारा सिंह’ की प्रेम कहानी, असल जिंदगी में बूटा सिंह को मिला धोखा; जानें कौन हैं ये शख्सियत?
फिल्म के 5 सीन जो असल जिंदगी में मुमकिन नहीं
- अक्षय कुमार की एंट्री – बेटे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कांति भाई अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए अपने भगवान महाकाल से मदद की गुहार लगाता है, जिसके बाद उज्जैन महाकाल मंदिर के पास बह रही शिप्रा नदी से ‘महादेव’ के दूत (Akshay Kumar) निकलते हैं और अपने भक्त को अलग ही अंदाज में आशीर्वाद देते हैं।
- कांति भाई के बेटे को ट्रेन के नीचे आने से बचाना – बेटे का वीडियो वायरल होने के बार समाज के डर से परिवार के साथ घर छोड़ कर जाने वाले कांति भाई का बेटा ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है, जिसको ‘महादेव’ के दूत कुछ ऐसे अंदाज में बचाते हैं, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे।
- फिल्म के इंटरवल में महादेव का भस्म रूप – फिल्म जब इंटरवल में पहुंची है तब वहां एक बार फिर महादेव की एंट्री होती है, जो शरीर पर भस्म लगए नजर आते हैं। इस सीन को एक बार देखने के बाद बार-बार देखने का मन करता है।
- कोर्ट में कांति भाई और यामी गौतम की बहस – बेटे को समाज में वापस इज्जत से सिर उठाकर चलाने के लिए पिता कांति कोर्ट में अपना केस खुद लड़ता है, जिसके सामने राज्य की सबसे बड़ी वकील ‘कामिनी माहेश्वरी’ (Yami Gautam) खड़ी होती है, जिनसे जीत पासा नामुमकिन है। दोनों के बीच की बहस से आप नजरे नहीं हटा सकते।
- आखिर में एक भक्त का भगवान से मिलन – इस फिल्म का ये सीन आपको साल 2012 में रिलीज हुई OMG के क्लाइमैक्स की याद दिला देता है। जहां एक परम भक्त अपने भगवान से मिलता है और अपने इमोशनस उनके सामने रखा है। फिल्म का ये सीन देखने के बाद बेहद प्यारा सा एहसास होता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines