बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी एक प्रॉपर्टी डील है। अक्षय ने हाल ही में मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित अपना ऑफिस स्पेस पूरे 8 करोड़ रुपये में बेच दिया है, जिससे उन्होंने लगभग 65 प्रतिशत का जबरदस्त मुनाफा कमाया है।
अक्षय कुमार ने बेचा ऑफिस स्पेस
साल 2020 में खरीदी गई इस प्रॉपर्टी को अब 2025 में बेचा गया है और डील से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, ये डील अप्रैल महीने में रजिस्टर्ड की गई थी। दिलचस्प बात ये है कि इस ऑफिस की खरीद के समय इसकी कीमत लगभग 4.85 करोड़ रुपये थी और अब इसे 8 करोड़ में बेचा गया है। इस डील में 48 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज के तौर पर अदा किए गए।
लोअर परेल में स्थित इस प्रॉपर्टी का नाम ‘वन प्लेस लोढ़ा’ है, जो मुंबई के प्रीमियम कमर्शियल लोकेशंस में से एक माना जाता है। यहां से बीकेसी और नरिमन पॉइंट जैसे बिजनेस हब्स तक सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। इस ऑफिस स्पेस की कारपेट एरिया करीब 106.56 स्क्वायर मीटर यानी लगभग 1147 स्क्वायर फीट है और इसके साथ दो कार पार्किंग स्लॉट्स भी शामिल हैं।
अक्षय कुमार की कुल संपत्ति
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की कुल संपत्ति करीब 2,600 से 2,800 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसमें उनकी मुंबई और विदेशों में फैली रियल एस्टेट प्रॉपर्टी, प्रोडक्शन हाउस, लग्जरी गाड़ियां और इन्वेस्टमेंट शामिल हैं।
केसरी चैप्टर 2 हुई रिलीज
वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और रिलीज के महज तीन दिनों में ही करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन, अनन्या पांडे और अमित सायल जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानी सी. शंकरण नायर के जीवन पर आधारित है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के घटनाक्रम को भी दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Asim Riaz की तरह बीच शो से निकाले गए ये 5 एक्टर्स, एक ने तो नेशनल टीवी पर काटा था बवाल
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
4 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
6 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines