हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Akshay Kumar की फिल्म के एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, तस्वीरें देख झूम उठे फैंस

फिल्म ‘अतरंगी रे’ फेम एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Ashish Verma

अतरंगी रे और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता आशीष वर्मा ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रोनजिनी चक्रवर्ती संग सात नहीं, पर रजिस्ट्रेशन के जरिए एक हो गए हैं। 2 अप्रैल 2025 को मुंबई में दोनों ने बेहद सादगी से कानूनी शादी की और अब 14 दिन बाद इस रोमांटिक जोड़ी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर फैंस को सरप्राइज दे दिया।

इंस्टा पर शेयर कीं खास तस्वीरें

इस प्यारे जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। एक फोटो में आशीष रोनजिनी के गाल पर प्यार से किस करते दिखाई दिए, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों रजिस्ट्रार ऑफिस में डॉक्युमेंट्स पर साइन करते दिखे। आशीष ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था, जबकि रोनजिनी लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस पोस्ट में उन्होंने तारीख के साथ रिंग, दिल वाले इमोजी भी जोड़े, जिससे साफ था कि ये सिर्फ शादी की तस्वीरें नहीं, बल्कि उनके नए जीवन की शुरुआत की झलक थी।

विज्ञापन

लंबे समय के रिश्ते को मिला कानूनी दर्जा

आशीष और रोनजिनी पिछले कई सालों  से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। इन दोनों की मुलाकात फिल्म आर्टिकल 15 के सेट पर हुई थी और वहीं से शुरू हुआ ये रिश्ता अब शादी तक पहुंच चुका है। उन्होंने ये शादी बेहद निजी तरीके से की, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे।

आशीष का फिल्मी करियर 

अतरंगी रे, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, हेलमेट और सुई धागा जैसी फिल्मों में आशीष वर्मा ने बेहतरीन अभिनय किया है। वहीं रोनजिनी को तुंबाड, सिंबा, मेड इन हेवन और फ्रॉम सिडनी विद लव जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों और वेब सीरीज में देखा गया है। दोनों ही कलाकारों की अपनी-अपनी अलग पहचान है, लेकिन अब वे एक-दूसरे के जीवनसाथी भी बन गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 से पहले अक्षय कुमार ने की ये 6 बायोपिक, एक तो इसी साल हुई रिलीज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola