Akshay Kumar Marathi Film: अक्षय कुमार ने मंगलवार को मुंबई में अपनी पहली मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ (Vedat Marathe Veer Daudle Saat) की शूटिंग शुरू कर दी है। खिलाड़ी कुमार महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लेते हुए अभिनेता ने महान मराठा योद्धा के रूप में पोशाक पहन रखा है और अपने इस अवतार का एक नया वीडियो साझा किया, जिसके साथ उन्होंने फिल्म के पहले शेड्यूल के मुंबई में शुरू होने की घोषणा की।
अक्षय ने सेट पर अपने पहले दिन के बारे में एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के सामने हाथ जोड़ते हुए उन्होंने अपनी तस्वीर लगाई। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “आज मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग कर रहा हूं, जिस्मे छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं उनके जीवन से प्रेरणा ले कर और मां जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा प्रयास करूंगा।” अपना आशीर्वाद बनाए रखियेगा।”
Bipasha Basu Baby: बेटी देवी के साथ सुकून भरे पले बिताते दिखे करण सिंह ग्रोवर
अभिनेता ने एक और पोस्ट भी साझा किया जिसमें उन्होंने सेट पर वेशभूषा में छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में अपना पूरा गेट-अप दिखाया। इंस्टाग्राम रील्स पर पोस्ट की गई क्लिप में, अक्षय को कैमरे की ओर चलते हुए देखा जा सकता है, जबकि बैकग्राउंड में ‘जय शिवाजी, जय भवानी’ के नारे के साथ एक खुशमिजाज गाना बज रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट का कैप्शन भी दिया है, ‘जय भवानी, जय शिवाजी’।
Bhediya Box Office Collection Day 12: बारहवें दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट
कब और कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
मराठी फिल्म में जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण तारडे भी हैं। वसीम कुरैशी द्वारा निर्मित ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में दीवाली 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट
अक्षय को आखिरी बार फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आए थे जो अक्टूबर में रिलीज हुई थी। उन्होंने हाल ही में आयुष्मान खुराना-स्टारर एन एक्शन हीरो में एक कैमियो किया था जो सिनेमाघरों में है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines